• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के इन इलाकों में 10 अगस्त को बिजली रहेगी गुल... सुबह 8 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर रहेगी कटौती

विभागीय कार्य के चलते शहर की कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में आज अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे से शाम चार...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 09 Aug 2026 09:28:44 PM (IST)Updated Date: Sun, 09 Aug 2026 09:28:44 PM (IST)
भोपाल के इन इलाकों में 10 अगस्त को बिजली रहेगी गुल... सुबह 8 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर रहेगी कटौती
भोपाल के इन इलाकों में 10 अगस्त को बिजली रहेगी गुल

HighLights

  1. विभागीय कार्य के कारण भोपाल के कई इलाकों में बिजली रहेगी बंद
  2. सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक अलग-अलग समय पर होगी कटौती
  3. 45 बंगला, कोहेफिज़ा, चांदबड़ समेत कई क्षेत्र होंगे प्रभावित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विभागीय कार्य के चलते शहर की कई कॉलोनियों और प्रमुख इलाकों में आज अलग-अलग समय पर बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। 45 बंगला, सैनिक रेस्ट हाउस, बेतवा अपार्टमेंट, जीटीबी कॉम्प्लेक्स और विमल एम्पोरियम में सुबह आठ से दोपहर 12:15 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर और शाम तक इन क्षेत्रों में गुल रहेगी बिजली

कमल नगर, जैन कॉलोनी, गैस राहत कॉलोनी, छह गढ़, लाल क्वार्टर, जय महादेव और सिल्वर स्टेट में सुबह 10 से शाम चार बजे तक तथा सूर्या कॉलोनी, वैशाली नगर, कमला नगर थाना, बापू नगर, पीएनबी बैंक, ऋषि परिसर और मनोरमा एन्क्लेव में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।


दोपहर 11 बजे से इन प्रमुख इलाकों और कॉलोनियों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

महामाई का बाग, चांदबड़ और गरम गड्ढा रोड में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक, जबकि शंकराचार्य नगर और धोबीघाट में भी इसी अवधि में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एलेक्सर गार्डन, सिग्मा ग्रीन, कम्फर्ट हाइट, बड़वाई गांव, नाइस स्पेस, न्यू कोहेफिज़ा और आइनॉक्स कॉलोनी में सुबह 11 से शाम चार बजे तक बिजली गुल रहेगी।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश को मिली 4 सीधी उड़ानों की सौगात... रीवा, पटना और कोलकाता के लिए नई फ्लाइट्स शुरू, देखें कितना लगेगा किराया