• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janjati Adiwasi Nyay Abhiyan: शिवपुरी की आदिवासी महिला से बोले पीएम मोदी- आपकी बात सुनकर मैं प्रभावित हो गया

Janjati Adiwasi Nyay Abhiyan: पीएम मोदी ने जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी की आदिवासी महिलाओं से बात...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Mon, 15 Jan 2024 07:51:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jan 2024 02:10:40 PM (IST)
Janjati Adiwasi Nyay Abhiyan: शिवपुरी की आदिवासी महिला से बोले पीएम मोदी- आपकी बात सुनकर मैं प्रभावित हो गया
पीएम मोदी ने ललिता आदिवासी से वर्चुअली चर्चा की

HighLights

  1. पीएम मोदी जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए
  2. शिवपुरी की आदिवासी महिलाओं ने पीएम ने चर्चा कर मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली
  3. आदिवासी महिलाओं द्वारा दी गई जानकारी से प्रभावित हुए पीएम मोदी

Janjati Adiwasi Nyay Abhiyan, डिजिटल डेस्‍क भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने शिवपुरी की आदिवासी महिलाओं से बात की। जहां ललिता आदिवासी महिला से चर्चा के दौरान पीएम ने उन्हें मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही उनके परिवार के बारे में भी जाना। इसके बाद पीएम मोदी ने ललिता आदिवासी द्वारा किए जवाबों की सराहना की और कहा कि आपकी बात सुनकर मैं प्रभावित हो गया हूं।

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत शिवपुरी जिले के हातोद गांव की बहन ललिता आदिवासी से संवाद किया।

ललिता आदिवासी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को बताया कि उनके पक्के घर का सपना साकार होने से वह… pic.twitter.com/XDBH50ryf1

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 15, 2024

ललिता आदिवासी ने पीएम मोदी को उनके बच्‍चों को स्‍कूल में मिलने वाली छात्रवृत्ति और मध्यान्ह भोजन की जानकारी दी और बताया कि वे फिलहाल स्व सहायता समूह से जुड़े हैं और उन्हें गौशाला संचालन का भी कार्य मिला है। इस दौरान ललिता आदिवासी ने पीएम मोदी द्वारा आदिवासियों के लिए किए गए कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।


प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम जनमन) के तहत शिवपुरी जिले के हातोद गांव की हितग्राही बहन विद्या आदिवासी से संवाद किया।

विद्या आदिवासी ने बताया कि कैसे शासकीय योजनाओं से उनके गांव और उनकी स्वयं की… pic.twitter.com/upItmvdhQ6

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) January 15, 2024

इन योजनाओं का लाभ मिलने की दी जानकारी

ललिला आदिवासी ने प्रधानमंत्री को बताया कि उन्हें जन मन योजना के तहत आवास योजना का लाभ मिला है। साथ ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान उनके बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बना है। ललिता ने पीएम को बताया कि उनके गांव में पहले 310 आयुष्मान कार्ड थे, अब 100 कार्ड और बढ़ गए हैं। साथ ही गांव के लोगों को उज्‍ज्‍वला योजना का भी लाभ मिल रहा है और वर्तमान में उनके गांव में नल जल योजना का भी कार्य चल रहा है।

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने दिए ये लाभ

  • 1 लाख लाभार्थियों को आवास की पहली किस्त के लिए 540 करोड़ रुपये की राशि का डिजिटल स्थानांतरण
  • 220 करोड़ रुपये की लागत से 1830 टोलों में नल से स्वच्छ जल परियोजना की स्वीकृति
  • 270 करोड़ रुपये की लागत से 450 मल्टीपर्पज केंद्र की स्वीकृति
  • 240 करोड़ रुपये की लागत 503 टोलों में 206 मोबाइल टावर की स्वीकृति