• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जैविक खेती पर 16 दिसंबर को किसानों-वैज्ञानिकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद का होगा सीधा प्रसारण

मध्‍य प्रदेश की मंडियों, कृषि विज्ञान केंद्रों पर होगा प्रसारण, किसान मोर्चा करेगा आयोजन

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 14 Dec 2021 07:55:06 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Dec 2021 08:34:44 AM (IST)
जैविक खेती पर 16 दिसंबर को किसानों-वैज्ञानिकों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संवाद का होगा सीधा प्रसारण

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। जैविक, शून्य बजट और प्राकृतिक खेती के विकास को लेकर गुजरात के आणंद में किसानों और वैज्ञानिकों की तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। सेमिनार के अंतिम दिन 16 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों, वैज्ञानिकों से सीधा संवाद करेंगे। मध्य प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा। यह जानकारी पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनसिंह चौधरी ने दी।

चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार ने काम संभालते ही कृषि और किसानों की बेहतरी के लिए कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। प्रधानमंत्री जी का जोर प्राकृतिक, जैविक खेती के माध्यम से देश को आत्मनिर्भर बनाना है। इसी उद्देश्य से गुजरात के आणंद में उन्न्त कृषक, कृषि वैज्ञानिक, प्राध्यापक की एक कार्यशाला 14 से 16 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इसके अंतिम दिन 16 दिसंबर को गुजरात के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं प्रधानमंत्री कार्यशाला में भाग लेंगे।


किसानों तक प्रधानमंत्री का संदेश पहुंचाएगा किसान मोर्चा

चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के संदेश को प्रदेश के किसानों तक पहुंचाने के लिए किसान मोर्चा प्रदेश के समस्त 1070 संगठनात्मक मंडलों में प्रत्येक मंडी और कृषि विज्ञान केंद्र में बड़ी स्क्रीन पर प्रसारण की व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए विभिन्न् क्षेत्रों के अग्रणी और उन्न्त किसानों को आमंत्रित किया जाएगा। पार्टी के मंत्री, सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधि किसानों के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से प्रारंभ होगा, जिसके पहले सत्र में आणंद में आयोजित सेमिनार के निष्कर्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री किसानों को संबोधित करेंगे।

खाद की किल्लत के लिए इंद्रदेव जिम्मेदार

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष से जब प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिलने का सवाल किया तो उन्होंने जवाब दिया ' ये तो इंद्रदेव के जल्द मेहरबान होने के कारण खाद की किल्लत हुई।" मप्र के किसानों की आमदनी के सवाल का भी वे सही जवाब नहीं दे पाए। इसी तरह भगवान राम के बारे में भी चौधरी ने अजीबोगरीब बात की। उन्होंने कहा कि भगवान राम को मारने से रामराज्य नहीं आया था।