• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत बोर्ड की अंकसूची बनाने वाले प्रिंटर्स का मैनेजर गिरफ्तार

संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं की अंकसूची बनाने का काम करने वाले प्रिंटर्सगिरफ्तार एटीएस टेक्नोलॉजी के मैनेजर हर्षित श्रीवास्तव को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर ल...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Sun, 16 Feb 2014 02:37:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Feb 2014 02:37:56 PM (IST)
संस्कृत बोर्ड की अंकसूची बनाने वाले प्रिंटर्स का मैनेजर गिरफ्तार

वैभव श्रीधर

भोपाल। संस्कृत बोर्ड की परीक्षाओं की अंकसूची बनाने का काम करने वाले प्रिंटर्सगिरफ्तार एटीएस टेक्नोलॉजी के मैनेजर हर्षित श्रीवास्तव को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे एसटीएफ द्वारा पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि एसटीएफ ने हर्षित को रविवार को दोपहर में हिरासत में लिया था। हर्षित जिस एटीएस टेक्नोलॉजी का मैनेजर है, उसके संचालक अजयशंकर मेहता हैं। अजयशंकर मेहता राज्य सरकार की जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष भी हैं। जन अभियान परिषद के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होते हैं। एटीएस टेक्नोलॉजी पर आरोप है कि उनकी मिलीभगत से छह स्कूल संचालकों ने अपने यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में फर्जी तरीके से पास कराया था।

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की एसटीएफ ने संस्कृत बोर्ड परीक्षा फर्जीवाड़े में शनिवार को 21 वर्षीय बीमाकुंज भोपाल निवासी हर्षित श्रीवास्तव, सिवनी निवासी रामलखन सिरोठिया, दतिया निवासी उदल सिंह ठाकुर, राजगढ़ निवासी हरिप्रसाद तोमर, रीवा निवासी तेजबलि पटेल, सीधी निवासी देवेंद्र उर्फ गुड्डू और सिंगरौली निवासी त्रिवेणी बैस के खिलाफ 420, 267, 268, 271 और आईटी एक्ट की धारा 65 व 66 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। इसमें मुख्य आरोपी हर्षित श्रीवास्तव को बनाया गया था।