• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के हमीदिया अस्पताल से कैदी ने की भागने की कोशिश, 4th फ्लोर के टॉयलेट से पाइप के सहारे उतरा, पुलिस ने दबोचा

भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती उम्रकैद का एक कैदी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 11:22:10 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 11:24:16 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल के हमीदिया अस्पताल से कैदी ने की भागने की कोशिश, 4th फ्लोर के टॉयलेट से पाइप के सहारे उतरा, पुलिस ने दबोचा
भोपाल के हमीदिया अस्पताल से कैदी ने की भागने की कोशिश (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पेट दर्द की शिकायत पर टॉयलेट ले गए थे पुलिसकर्मी
  2. 15 मिनट तक बाहर नहीं आया तो तोड़ा दरवाजा
  3. कोहेफिजा पुलिस ने दर्ज किया केस

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हमीदिया अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती उम्रकैद का एक कैदी सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भागने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया। गुरुवार रात पेट दर्द और शौच की शिकायत के बाद पुलिसकर्मी उसे अस्पताल की चौथी मंजिल स्थित टॉयलेट लेकर गए थे। कैदी के अंदर जाने के बाद जवान बाहर खड़े रहे। करीब 15 मिनट तक वह बाहर नहीं आया तो पुलिसकर्मियों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।

इसके बाद संदेह होने पर टॉयलेट का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर कैदी नहीं मिला, जबकि खिड़की खुली हुई थी। पुलिसकर्मियों को आशंका हुई कि कैदी खिड़की के रास्ते पाइप के सहारे नीचे उतरा है। इसके बाद अस्पताल परिसर में उसकी तलाश शुरू की गई।


पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

तलाशी के दौरान कैदी ग्राउंड फ्लोर के पास पाइप लाइन के एक कोने में छिपा मिला। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जेल प्रबंधन को दी। मामले में कोहेफिजा पुलिस ने कैदी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में तीसरे दिन इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन खत्म, सरकार ने 50% स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग मानी, अब मिलेंगे 21,500 रुपये

उम्रकैद की सजा काट रहा है कैदी

पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया कैदी सचेन्द्र उर्फ सचिन राजपूत केंद्रीय जेल नर्मदापुरम में उम्रकैद की सजा काट रहा है। इलाज के लिए उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद उसने भागने की कोशिश की। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि उसने भागने के लिए खिड़की और पाइप तक पहुंचने का रास्ता कैसे बनाया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।