• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी शुरू, मंडियों में अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश

उन्होंने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर आप अपनी खेती की लागत भी कम कर सकते हैं जिससे आपकी आय में भी वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि प्राकृति...और पढ़ें

By Shatrughan KesharwaniEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 25 Oct 2025 12:00:14 AM (IST)Updated Date: Sat, 25 Oct 2025 12:09:25 AM (IST)
भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी शुरू, मंडियों में अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश
मंडियों में अतिरिक्त काउंटर खोलने के निर्देश।

HighLights

  1. कलेक्टर ने सागर मंडी पहुंचकर कराई शुरुआत।
  2. किसान मंडी में सुखाकर लाएं अपनी सारी उपज।
  3. भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीदी शुरू।

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। भावांतर योजना के तहत शुक्रवार से जिले की उपज मंडयिों में सोयाबीन की खरीदी शुरू हो गई। कलेक्टर संदीप जीआर ने मंडी पहुंचकर खरीदी शुरू कराई और अधिकारियों को जिले की सभी मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने किसानों की उपज देखी व उनसे व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी किसानों से सहानुभूति पूर्वक व्यवहार कर खरीदी का कार्य करें। वहीं किसानों से भी अपील की कि वह सोयाबीन एवं मक्का की उपज को सुखाकर मंडी में लाएं एवं मंडी में शांति बनाए रखकर उपार्जन का कार्य करें।


उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की दिन में भोजन अवकाश 2 घंटे की बजाए एक घंटे का किया जाए जिससे कि किसान भाइयों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े और उपार्जन का शुभारंभ भी प्रातः काल से शुरू किया जाए।

सभी मंडियों में अतिरिक्त काउंटर लगाएं कलेक्टर ने किसानों से कहा कि आप सभी अपनी सोयाबीन एवं मक्का की उपज को सुखाकर लाएं जिससे कि खरीदी में परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने कहा कि किसान भाइयों की सुविधा की दृष्टि से सागर मंडी सहित जिले की सभी मंडियों में अतिरिक्त काउंटर लगाएं जिससे कि समय पर उनका उपार्जन हो सकें।

उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए मंडी परिसर में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं जिसमें विशेष रूप से छाया, पानी एवं माइक सिस्टम लगाए। साइन बोर्ड लगाएं जिससे की किसान भाइयों को अपनी फसल बेचने में सहुलियत हो।

मंडियों में पुलिसबल भी करें तैनात

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसान भाइयों की सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाए साथ में आवश्यकता अनुसार बेरीकेटिंग भी कराई जाए। उन्होंने कहा कि सभी किसान भाइयों की फसल का उपार्जन किया जाएगा। किसान आवश्यकता अनुसार सभी दस्तावेज अपने साथ लेकर आएं जिससे उनकी फसल को बेचने का कार्य समय पर संपन्न हो सके।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिन्हा, एसडीएम अमन मिश्रा, तहसीलदार संदीप तिवारी, राहुल कुमार गौंड़, मंडी सचिव राघवेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। किसान प्राकृतिक खेती को अपनाएं कलेक्टर ने किसानों से उनकी खेती के कार्य के संबंध में चर्चा की।

उन्होंने किसान भाइयों से अपील की है कि सभी किसान प्राकृतिक खेती, आर्गेनिक खेती को अपनाएं जिससे कि आपका स्वास्थ्य के साथ-साथ सभी का स्वास्थ्य अच्छा रह सके। उन्होंने कहा कि खाद उर्वरक से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है जिससे कैंसर जैसे रोग होते हैं।