• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी बाजार गुलजार, 5 दिन में 1600 रजिस्ट्री, सरकार को मिले करीब 15 करोड़

तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन,...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:26:32 AM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:37:24 AM (IST)
भोपाल में गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी बाजार गुलजार, 5 दिन में 1600 रजिस्ट्री, सरकार को मिले करीब 15 करोड़
गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी बाजार गुलजार, पांच दिन में 1600 रजिस्ट्री

HighLights

  1. गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में प्रॉपर्टी बाजार गुलजार, पांच दिन में 1600 रजिस्ट्री
  2. शुक्रवार को 422 रजिस्ट्री, सरकार को करीब 15 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान
  3. खरीदार अपनी सुविधा के अनुसार समय पर पहुंचकर रजिस्ट्री करा सकते हैं

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। तीन महीने की सुस्ती के बाद गणेशोत्सव के शुभ मुहूर्त में राजधानी के प्रॉपर्टी बाजार में रौनक लौट आई है। पिछले पांच दिनों में जमीन, मकान, प्लाट और फ्लैट की करीब 1600 रजिस्ट्री हो चुकी हैं। शुक्रवार को 422 रजिस्ट्री दर्ज की गईं।

इन पांच दिन में सरकार को करीब 15 करोड़ रुपये राजस्व मिलने का अनुमान है। शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने के लिए आईएसबीटी और परी बाजार स्थित पंजीयन कार्यालयों में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। अनंत चतुर्दशी तक पंजीयन का सिलसिला जारी रहेगा।


आगामी दिनों में प्रॉपर्टी कारोबार में तेजी की उम्मीद

आने वाले दिनों में भी प्रॉपर्टी कारोबार में तेजी की उम्मीद है। वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि जिले के सभी 13 सब रजिस्ट्रार कार्यालयों को अनलिमिटेड स्लाट आवंटित किए गए हैं। खरीदार अपनी सुविधा के अनुसार समय पर पहुंचकर रजिस्ट्री करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- MP के गांवों में ठप हुआ रजिस्ट्री का काम: स्वामित्व योजना में फंसा पेच; पटवारियों के बाद तहसीलदारों ने खींचे हाथ