• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ओबीसी छात्रवृत्ति और आरक्षण पर गरमाई सियासत; भोपाल में मंत्रियों के निवास घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, तीन दिन का अल्टीमेटम

आजाद समाज पार्टी और जेएवाई मूवमेंट ओबीसी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तरुण पुष्कर चौराहे पर प्रदर्शन कर मंत्री कृष्णा गौर और केंद्रीय मंत्री शिवर...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 03:11:48 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 03:11:48 PM (IST)
ओबीसी छात्रवृत्ति और आरक्षण पर गरमाई सियासत; भोपाल में मंत्रियों के निवास घेरने पहुंचे प्रदर्शनकारी, तीन दिन का अल्टीमेटम
आजाद समाज पार्टी और जेएवाई मूवमेंट ओबीसी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तरुण पुष्कर चौराहे पर अपनी मांगें उठाईं। सौ- आयोजक

HighLights

  1. 27 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग
  2. तीन दिन में लिखित निर्णय का अल्टीमेटम
  3. ओबीसी विद्यार्थियों की लंबित सीटों का लाभ देने की मांग उठाई

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। मध्यप्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विद्यार्थियों की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति की लंबित सीटों और आरक्षण के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग को लेकर शुक्रवार को भोपाल में आंदोलन किया गया। आजाद समाज पार्टी और जेएवाई मूवमेंट ओबीसी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने तरुण पुष्कर चौराहे पर अपनी मांगें उठाईं। साथ ही मंत्री कृष्णा गौर और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास का घेराव किया।

जेएवाई मूवमेंट ओबीसी के संस्थापक लखपत गुर्जर ने कहा कि वर्ष 2025-26 की विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना की 14 सीटें अब तक लंबित हैं।

पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति का लाभ दिए बिना नई चयन प्रक्रिया शुरू करना उनके साथ अन्याय होगा। उन्होंने सरकार से तीन दिन के भीतर ठोस और लिखित निर्णय लेने की मांग की।

लंबित मामलों की जांच में देरी का आरोप

लखपत गुर्जर ने आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति के मामले में मंत्री और विभाग के बीच जिम्मेदारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। उन्होंने लंबित बजट, चयन प्रक्रिया और प्रशासनिक देरी की जांच कराने की मांग भी की। आंदोलनकारियों ने मध्यप्रदेश में 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण के पूर्ण क्रियान्वयन की मांग उठाई।


उन्होंने कहा कि सरकार कानून और न्यायालयों के आदेशों के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए तथा विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति संबंधी निर्णयों की लिखित जानकारी दे।

यह भी पढ़ें- एमपी में 27% ओबीसी आरक्षण पर आर-पार, सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी में बीजेपी और ओबीसी महासभा

तीन दिन की चेतावनी

आजाद समाज पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल गुर्जर ने भी विद्यार्थियों के अधिकारों और छात्रवृत्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग का समर्थन किया। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि तीन दिन में ठोस निर्णय नहीं होने पर आंदोलन व्यापक किया जाएगा।

आजाद समाज पार्टी और जेएवाई मूवमेंट ओबीसी के नेतृत्व में तरुण पुष्कर चौराहे पर किया प्रदर्शन। सौजन्य-संगठन