• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेलवे की समर सौगात... पुणे-गाजीपुर समर स्पेशल ट्रेन का एलान, इटारसी और सतना होकर गुजरेगी

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गाजीपुर सिटी के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 22 Mar 2026 09:21:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Mar 2026 09:21:58 PM (IST)
रेलवे की समर सौगात... पुणे-गाजीपुर समर स्पेशल ट्रेन का एलान, इटारसी और सतना होकर गुजरेगी
रेलवे की समर सौगात... पुणे-गाजीपुर समर स्पेशल ट्रेन का एलान

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे से गाजीपुर सिटी के बीच द्वि-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का सीधा लाभ भोपाल, इटारसी और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मिलेगा, क्योंकि यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

गाड़ी संख्या 01431: पुणे-गाजीपुर सिटी का शेड्यूल और रूट

गाड़ी संख्या 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 17 से 28 अप्रैल तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को पुणे से सुबह 6:40 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन इटारसी रात 9:00 बजे, पिपरिया 10:10 बजे, नरसिंहपुर 11:05 बजे पहुंचते हुए अगले दिन मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना होते हुए गाजीपुर सिटी रात 7:05 बजे पहुंचेगी।


गाड़ी संख्या 01432: वापसी का समय और प्रमुख ठहराव

वापसी में गाड़ी संख्या 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे स्पेशल ट्रेन 19 से 30 अप्रैल तक प्रत्येक रविवार और गुरुवार को तड़के 4:20 बजे गाजीपुर सिटी से चलेगी। यह सतना, मैहर, कटनी, मदनमहल, नरसिंहपुर होते हुए अगले दिन पिपरिया रात 12:08 बजे और इटारसी 1:50 बजे पहुंचकर सोमवार और शुक्रवार को शाम 4:20 बजे पुणे पहुंचेगी।

कोच संरचना और इन स्टेशनों पर होगा स्टॉपेज

इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ट्रेन रास्ते में दौंड, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, सतना, प्रयागराज, वाराणसी समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें- ग्वालियर में अब खाद के लिए नहीं लगना होगा लाइन में, ई-टोकन से मिलेगी किसानों को खाद