• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के 43 डाकघरों में मात्र 30 रुपये में मिलेगा शुद्ध गंगाजल, सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास तैयारी

विशेष काउंटर और पर्याप्त स्टॉक की व्यवस्था रहेगी। सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डाक विभाग की तैयारी की है।

By anjalisingh tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 05:24:04 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 05:24:04 PM (IST)
MP के 43 डाकघरों में मात्र 30 रुपये में मिलेगा शुद्ध गंगाजल, सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खास तैयारी
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. सावन में डाकघरों पर मिलेगा शुद्ध गंगाजल
  2. केवल 30 रुपये में खरीद सकेंगे श्रद्धालु
  3. गंगोत्री और ऋषिकेश से लाया गया सीलबंद गंगाजल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। सावन माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के लिए डाक विभाग ने बड़ी सुविधा शुरू की है। अब भोपाल के सभी प्रमुख डाकघरों पर गंगोत्री और ऋषिकेश से लाया गया सीलबंद शुद्ध गंगाजल केलव 30 रुपये में मिल सकेगा।

यह सुविधा पहले से चली आ रही है, लेकिन अब सावन से पहले श्रद्धालुओं को गंगाजल के लिए दूर जाने या महंगे दाम चुकाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- साधारण डाक की भी होगी स्पीड पोस्ट जैसी ट्रैकिंग, डाक विभाग ने शुरू की बारकोड व्यवस्था, चिट्ठी-पार्सल गुम होने या लेट होने की टेंशन खत्म

43 प्रधान डाकघरों में गंगाजल की उपलब्धता

विभाग के अनुसार गंगाजल की शुद्धता सुनिश्चित की गई है और सभी डाकघरों में पर्याप्त स्टाक उपलब्ध है। इंस्पेक्टर आफ पोस्ट्स दिशा रघुवंशी ने बताया कि सावन को देखते हुए प्रदेश के सभी 43 प्रधान डाकघरों में गंगाजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।


उत्तराखंड के गंगोत्री क्षेत्र से अधिकृत रूप से गंगाजल मंगाया जाता है। विशेष कैंप और डाकघरों के बाहर अलग काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं को ये सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।