यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Rahul Gandhi in MP: दो मार्च को मुरैना से मप्र में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्रा, 690 किलोमीटर का होगा सफर
Bharat jodo nyay yatra in MP युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने बताया कि प्रदेश में यात्रा के प्रवेश पर युवा कांग्रेस के सभी पदाधि...और पढ़ें
By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Fri, 16 Feb 2024 09:54:40 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Feb 2024 09:54:40 PM (IST)
दो मार्च को मुरैना से मप्र में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्राHighLights
- दो मार्च को मुरैना से मप्र में प्रवेश करेगी राहुल गांधी की यात्रा
- मध्य प्रदेश में 690 किलोमीटर चलेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा
- कांग्रेस ने यात्रा के लिए शुरू की तैयारी
भोपाल (राज्य ब्यूरो)। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में दो मार्च को मुरैना से प्रवेश करेगी। यह छह या सात दिन प्रदेश में रहेगी। इस दौरान 690 किलोमीटर की यात्रा होगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि यात्रा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, बड़नगर, बदनावर और सैलाना से गुजरेगी।
![naidunia_image]()
इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी का संवाद होगा। पांच सभाएं भी होंगी। राहुल गांधी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन भी कर सकते हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने बताया कि प्रदेश में यात्रा के प्रवेश पर युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी भी पूरी सक्रियता से जुटेंगे।