• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल मंडल के ओएचई में तकनीकी खराबी, ग्वालियर-बीना होकर चलेंगी ये दो प्रमुख ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया अलर्ट

गुरुवार को ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में तकनीकी खराबी आने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया।

By anjalisingh tomarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Thu, 07 May 2026 08:46:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 08:46:02 PM (IST)
भोपाल मंडल के ओएचई में तकनीकी खराबी, ग्वालियर-बीना होकर चलेंगी ये दो प्रमुख ट्रेनें; रेलवे ने जारी किया अलर्ट
भोपाल मंडल के ओएचई में तकनीकी खराबी

HighLights

  1. घाटीगांव-मोहाना सेक्शन में ओएचई खराबी से रेल यातायात प्रभावित
  2. अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस समेत दो ट्रेनों का मार्ग बदला गया
  3. रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में गुरुवार को ओएचई (ओवरहेड इक्विपमेंट) में तकनीकी खराबी आने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। यह खराबी घाटीगांव और मोहाना सेक्शन के बीच हुई, जिसके चलते कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ा।

ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से जारी

यात्रियों को कम परेशानी हो और ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से जारी रखा जा सके, इसके लिए रेलवे ने दो महत्वपूर्ण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस और लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस का नया रूट

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस अब अपने निर्धारित मार्ग की बजाय ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, गुना और मक्सी होकर संचालित की जाएगी। वहीं गाड़ी संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन भी परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन झांसी, बीना, गुना और मक्सी होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।


रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को ट्रेन संचालन से जुड़ी जानकारी लगातार उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित स्टेशनों पर उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को सूचित किया जा रहा है, वहीं मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी अपडेट भेजे जा रहे हैं।

ताजा स्थिति जरूर जांच लें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139, एनटीईएस ऐप या अधिकृत पूछताछ केंद्रों की मदद ले सकते हैं, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-भोपाल रूट के यात्रियों को राहत, भोपाल एक्सप्रेस में जुड़ेगा अतिरिक्त एसी कोच