• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rail Tunnel : भोपाल से इटारसी के बीच 1080 मीटर लंबी सुरंग में दौड़ेगी ट्रेन

Rail Tunnel : भोपाल से इटारसी के बीच बरखेड़ा-बुदनी घाट सेक्शन में बनी है। इसी महीने सुरंग के अंदर रेल लाइन बिछाने की शुरुआत कर दी जाएगी।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 01 Aug 2020 04:03:30 AM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2020 06:46:20 AM (IST)
Rail Tunnel : भोपाल से इटारसी के बीच 1080 मीटर लंबी सुरंग में दौड़ेगी ट्रेन

Rail Tunnel : भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। भोपाल रेल मंडल में तीसरी रेल लाइन पर 1080 मीटर की पहली सुरंग बनकर तैयार हो गई है। यह भोपाल से इटारसी के बीच बरखेड़ा-बुदनी घाट सेक्शन में बनी है। इसी महीने सुरंग के अंदर रेल लाइन बिछाने की शुरुआत कर दी जाएगी। यह सेक्शन 26.50 किलोमीटर लंबा है और इसमें चार सुरंगे और बनाई जानी है। सभी काम युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। इस सेक्शन में साल 2022 तक तीसरी रेल लाइन का काम पूरा होना है। शुक्रवार पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर जोन के जीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने घाट सेक्शन का निरीक्षण किया। उनके साथ मंडल के डीआएम उदय बोरवणकर भी थे।

- 2 रेल लाइन भोपाल से इटारसी के बीच

- 1 रेल लाइन और बनाई जा रही है

- 70 फीसद काम भोपाल से इटारसी के बीच हुआ रेल लाइन बनाने का

- 5 अलग-अलग खंड़ों में तीसरी रेल लाइन बनाई जा रही है

- 100 फीसद घाट सेक्शन है बरखेड़ा से बुदनी के बीच

- 5 सुरंग बननी है इस सेक्षन में जहां से ट्रेनें गुजरेंगी

- 5 ओवर पास भी बनेंगे, जिन पर से ट्रेनें दौड़ेंगी

- 9 अंडरपास बनेंगे इस सेक्शन में

- 2 से अधिक डैम बनेंगे, इस सेक्षन में, जहां वन्यप्राणी पानी पिएंगे

- 1 जल भंड़ारण केंद्र भी होगा

- 25 हजार से अधिक पेड़ इस सेक्षन में रेल लाइन बनाने काटे हैं

- 1 लाख पौधे लगाने के लिए काटे गए पेड़ों के बदले रेलवे ने वन विभाग को राशि

- 500 से अधिक मजदूर काम कर रहे

- 100 से ज्यादा मशीनें लगी हैं लाइन बनाने, सुरंग खोदने

- 24 घंटे हर शिफ्ट में काम हो रहा है

तीसरी रेल लाइन

इटारसी से बीना के बीच भोपाल के रास्ते तीसरी रेल लाइन बन रही है। दो साल पहले भोपाल से बीना के बीच 135 किलोमीटर लंबी तीसरी रेल लाइन चालू कर दी है। अब भोपाल से इटारसी के 98 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर काम चल रहा है। इसमें से बुदनी-इटारसी रेल खंड के बीच 100 फीसद काम पूरा हो गया है। कमिश्नर रेलवे सेफ्टी ने निरीक्षण कर लिया है। इस खंड़ में तीसरी रेल लाइन पर जल्द ही ट्रेनें चलने लगेंगी। बरखेड़ा-बुदनी के बीच जंगल व घाट सेक्शन हैं। इसकी लंबाई 26.50 किलोमीटर है। इसका जीएम ने निरीक्षण किया है। बहुत काम होना अभी बाकी है। इसमें दो से तीन साल का समय लगेगा। बाकी के भोपाल-हबीबगंज, हबीबगंज-औबेदुल्लागंज और औबेदुल्लागंज से बरखेड़ा रेल खंड में 70 से 90 फीसद तक तीसरी रेल लाइन का काम पूरा हो गया है।