• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... भोपाल से गुजरने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें अब जुलाई तक चलेंगी, देखें नया टाइम टेबल

गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेल ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इस फैस...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Sat, 25 Apr 2026 07:37:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Apr 2026 07:37:04 PM (IST)
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी... भोपाल से गुजरने वाली 2 स्पेशल ट्रेनें अब जुलाई तक चलेंगी, देखें नया टाइम टेबल
भोपाल से गुजरने वाली स्पेशल ट्रेनें जुलाई तक चलेंगी।

HighLights

  1. CSMT–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार
  2. पुणे–गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन का संचालन
  3. रेल यात्रियों को मिलेगा भारी भीड़ से छुटकारा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए भारतीय रेल ने भोपाल मंडल से गुजरने वाली दो महत्वपूर्ण विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ा दी है। इस फैसले से भोपाल, इटारसी, रानी कमलापति और बीना से यात्रा करने वाले यात्रियों को उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

CSMT–गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों में विस्तार

पहली ट्रेन गाड़ी संख्या 01079/01080 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–गोरखपुर–छत्रपति शिवाजी टर्मिनस दैनिक विशेष ट्रेन है। यह ट्रेन मुंबई से 15 मई से 15 जुलाई तक और गोरखपुर से 17 मई से 17 जुलाई तक रोजाना चलेगी। इसके कुल 62-62 फेरे लगाए जाएंगे। यह ट्रेन भोपाल मंडल के इटारसी, भोपाल और बीना स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें 22 कोच होंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी शामिल हैं।


पुणे–गोरखपुर दैनिक विशेष ट्रेन का संचालन

दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे–गोरखपुर–हडपसर दैनिक विशेष ट्रेन है। यह ट्रेन 15 मई से 15 जुलाई (पुणे से) और 16 मई से 16 जुलाई (गोरखपुर से) तक रोजाना संचालित होगी। यह ट्रेन इटारसी, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन और बीना से होकर गुजरेगी। इसमें कुल 18 कोच रहेंगे, जिनमें एसी, स्लीपर और जनरल डिब्बे शामिल हैं।

यात्रियों को मिलेगी भीड़ से मुक्ति

रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों के विस्तार से भोपाल मंडल के यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और भीड़भाड़ कम होगी। साथ ही उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प भी मिलेंगे।