• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल रेल मंडल की चेतावनी, फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से रहें सावधान, नौकरी के नाम पर भी ठगी से बचने की अपील

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों को लेकर चेतावनी जारी की है।

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 06:50:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 06:50:26 PM (IST)
भोपाल रेल मंडल की चेतावनी, फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से रहें सावधान, नौकरी के नाम पर भी ठगी से बचने की अपील
फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों से सावधान रहें।

HighLights

  1. रेलवे का नाम और लोगो लगाकर गुमराह कर रहे हैं जालसाज
  2. फर्जी विज्ञापनों की सूचना तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें
  3. RRB और RRC के अलावा कोई नहीं करता रेलवे में नियुक्तियां

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर वायरल हो रहे फर्जी रेलवे भर्ती विज्ञापनों को लेकर चेतावनी जारी की है। रेल प्रशासन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्व रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर भ्रामक विज्ञापन जारी कर बेरोजगार युवाओं को ठगी का शिकार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

RRB और RRC के माध्यम से ही होती हैं नियुक्तियां

मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के निर्देश पर जारी सूचना में बताया गया है कि भारतीय रेलवे में सभी नियुक्तियां केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाती हैं। रेलवे किसी भी पद पर बिना परीक्षा भर्ती, डायरेक्ट भर्ती या निजी एजेंसियों के जरिए नियुक्ति नहीं करता।


बिना परीक्षा नौकरी और तुरंत नियुक्ति जैसे दावे पूरी तरह फर्जी

रेल प्रशासन ने कहा कि सोशल मीडिया पर 'बिना परीक्षा नौकरी', 'तुरंत नियुक्ति' और '100 प्रतिशत चयन' जैसे दावे पूरी तरह फर्जी हैं। ऐसे विज्ञापनों में रेलवे का नाम, लोगो और स्टेशनों के नाम का दुरुपयोग कर लोगों को गुमराह किया जाता है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन रद्द होने पर नहीं कटेगा एक भी पैसा, रेलवे ने तय किया एसी, स्लीपर और जनरल क्लास के लिए कैंसिलेशन शुल्क

आधिकारिक वेबसाइटों पर ही भरोसा करने की अपील

रेलवे ने लोगों से अपील की है कि भर्ती संबंधी जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइटों से ही प्राप्त करें तथा किसी भी संदिग्ध विज्ञापन की सूचना पुलिस, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 या संबंधित अधिकारियों को दें।