भोपाल, नवदुनिया प्रतिनिधि। रेल यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर है। रेलवे विभाग ने लगभग एक दर्जन ट्रेनों की समय सारणी में परिवर्तन किया है। नई समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 12062 जबलपुर-रानी कमलापति जनशताब्दी एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 11 के स्थान पर 11.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22538 एलटीटी-गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस पूर्व समय 3 बजे के स्थान पर 2.30 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
इन ट्रेनों के भी बदले समय
ट्रेन संख्या 06631 भोपाल-बीना मेमू स्पेशल पूर्व समय सुबह 10.50 बजे के स्थान पर 10.45 बजे बीना स्टेशन पर पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 12161 एलटीटी-आगरा कैंट लश्कर एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5.45 बजे के स्थान पर 5.50 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 12107 एलटीटी-सीतापुर एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5.40 बजे के स्थान पर 6 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 12173 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5.40 बजे के स्थान पर 6 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 12001 रानी कमलापति-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पूर्व समय दोपहर 3.15 बजे के स्थान पर 3.10 बजे रानी कमलापति से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 22187 रानी कमलापति-अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 5.10 बजे के स्थान पर 5.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 11057 सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस पूर्व समय दोपहर 3.35 बजे के स्थान पर 3.30 बजे भोपाल स्टेशन से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 19342 बीना-नागदा एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 6.50 बजे के स्थान पर 7.20 बजे बीना स्टेशन से रवाना होगी।
ट्रेन संख्या 11604 बीना-कोटा एक्सप्रेस पूर्व समय सुबह 10.40 बजे के स्थान पर 11 बजे बीना स्टेशन से रवाना होगी।