• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेलवे टीटीई की सजगता से बची महिला यात्री की जान, स्पेशल ट्रेन में संवेदनशीलता दिखाकर परिजनों से मिलाया

टीटीई ने संवेदनशीलता और सतर्कता दिखाते हुए महिला से बातचीत की। पूछताछ में पता चला कि वह नागपुर निवासी है और घर से निकलकर यात्रा कर रही थी।

By anjalisingh tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 09:43:49 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 09:43:49 PM (IST)
रेलवे टीटीई की सजगता से बची महिला यात्री की जान, स्पेशल ट्रेन में संवेदनशीलता दिखाकर परिजनों से मिलाया
टीटीई ने महिला यात्री को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. भोपाल मंडल के टीटीई ने दिखाई संवेदनशीलता
  2. भटकी महिला यात्री को सुरक्षित परिजनों से मिलाया
  3. ग्वालियर आरपीएफ की मदद से परिजनों को ढूंढा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे में टिकट जांच का काम केवल टिकट देखना ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा और मानवीय जिम्मेदारी निभाना भी है। इसका उदाहरण पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल में देखने को मिला, जहां टीटीई की सतर्कता से एक महिला यात्री को सुरक्षित उसके परिजनों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई।

एस-5 कोच में सहमी बैठी थी महिला यात्री

मामला 25 जून का है जब भोपाल मंडल के गुना के ऑन ड्यूटी टीटीई नरेश धाकड़ गाड़ी संख्या 04114 हुबली–प्रयागराज स्पेशल में टिकट जांच कर रहे थे। इसी दौरान एस-5 स्लीपर कोच की बर्थ संख्या 42 पर यात्रा कर रही एक महिला पर उनकी नजर गई। महिला नागपुर से ग्वालियर के लिए जनरल टिकट पर यात्रा कर रही थी। सहयात्रियों ने भी बताया कि महिला की स्थिति सामान्य नहीं लग रही थी।


आरपीएफ ग्वालियर को सौंपी गई जिम्मेदारी

टीटीई ने संवेदनशीलता और सतर्कता दिखाते हुए महिला से बातचीत की। पूछताछ में पता चला कि वह नागपुर निवासी है और घर से निकलकर यात्रा कर रही थी। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए टीटीई ने तुरंत कार्रवाई की और महिला को सुरक्षित रूप से रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ग्वालियर को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें- सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व का अधिकारी निलंबित, खुद शेयर किया था वीडियो

उपलब्ध टिकट और अन्य जानकारी के आधार पर महिला के परिजनों से संपर्क किया गया। समय पर की गई इस कार्रवाई से महिला को संभावित जोखिम से बचाया जा सका।