• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के 3 लाख लोगों को अब लगाना होगा 5 किमी चक्कर! बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज 63 दिन के लिए बंद

बरखेड़ी रेलवे फाटक बंद होने के बाद वाहन चालकों के लिए बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज ही प्रमुख वैकल्पिक रास्ता था, लेकिन अब रेलवे ने इस रास्ते पर भी आवाजा...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 08:10:05 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 08:10:05 PM (IST)
भोपाल के 3 लाख लोगों को अब लगाना होगा 5 किमी चक्कर! बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज 63 दिन के लिए बंद
बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज

HighLights

  1. बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज 6 दिसंबर तक के लिए बंद
  2. रेलवे सुधार कार्य के चलते 63 दिन का ट्रैफिक ब्लॉक लागू
  3. वाहन चालकों को सुभाष नगर अंडरब्रिज से घूमकर जाना होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में एक के बाद एक रास्ते बंद होने से पुराने भोपाल के कई इलाकों के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। बरखेड़ी रेलवे फाटक बंद होने के बाद वाहन चालकों के लिए बाग उमराव दूल्हा अंडरब्रिज ही प्रमुख वैकल्पिक रास्ता था, लेकिन अब रेलवे ने इस रास्ते पर भी आवाजाही बंद कर दी है। इससे बाग उमरावदूल्हा, सोनिया कॉलोनी, महामाई का बाग, पुष्पा नगर, बरखेड़ी, ऐशबाग और जहांगीराबाद सहित आसपास के इलाकों के लोगों को लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है।

कई वाहन चालकों का सफर करीब पांच किलोमीटर तक बढ़ गया है। परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि बोगदा पुल से बरखेड़ी फाटक की ओर जाने वाली सड़क का करीब 100 मीटर हिस्सा मेट्रो निर्माण के चलते पहले से बंद है। वहीं, 90 डिग्री का ब्रिज बनकर तैयार होने के बावजूद उस पर यातायात शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में लोगों के पास वैकल्पिक रास्तों के सीमित विकल्प बचे हैं।


बैरल लंबाई और सुधार के लिए 6 दिसंबर तक बंद रहेगा रास्ता

रेलवे ने पुल नंबर 835/1 की बैरल लंबाई बढ़ाने और संरचनात्मक सुधार के लिए आठ अक्टूबर से छह दिसंबर तक 63 दिन का ट्रैफिक ब्लाक लिया है। सुरक्षा के मद्देनजर अंडरब्रिज पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है। अब वाहन चालकों को सुभाष नगर अंडरब्रिज और ओवरब्रिज से होकर निकलना पड़ रहा है। इसका असर रोजाना काम पर जाने वालों से लेकर विद्यार्थियों और मरीजों को अस्पताल ले जाने वाले परिजनों तक पर पड़ रहा है।

सुभाष नगर अंडरब्रिज और ओवरब्रिज ही अब एकमात्र विकल्प

अंडरब्रिज बंद होने के बाद आसपास के वाहन चालकों को सुभाष नगर अंडरब्रिज और ओवरब्रिज की ओर भेजा जा रहा है। यातायात पुलिस ने भी लोगों से निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है। खासकर अंडरब्रिज के आसपास के दोपहिया और तीन पहिया वाहन चालकों को भी सुभाष अंडरब्रिज का उपयोग करना होगा।

यह भी पढ़ें- एमपी में 91% अफसर रंगे हाथों पकड़ाए! जानिए किस योजना में हुआ सबसे बड़ा खेल और किन पर गिरी गाज