नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपी में हो रही भारी बारिश का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिल रहा है। सोमवार को भोपाल आने वाली करीब 20 ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 20 मिनट से लेकर साढ़े चार घंटे तक की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। पंजाब, दिल्ली और मुंबई रूट की ट्रेनें सबसे ज्यादा प्रभावित रहीं।
सबसे अधिक देरी कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में रही, जो 4 घंटे 22 मिनट की देरी से भोपाल पहुंची। इसके अलावा गोंडवाना एक्सप्रेस 3 घंटे 40 मिनट, श्रीधाम एक्सप्रेस 3 घंटे 27 मिनट और जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2 घंटे 31 मिनट की देरी से आई। शताब्दी एक्सप्रेस भी अपने तय समय से 37 मिनट लेट पहुंची। इसके अलावा रेवांचल एक्सप्रेस, पंजाब मेल, कामायनी एक्सप्रेस और भोपाल एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें भी देर से आईं।
22537 कुशीनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस - 4:22 घंटे
12410 गोंडवाना एक्सप्रेस - 3:40 घंटे
12191 श्रीधाम एक्सप्रेस - 3:27 घंटे
14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस - 2:31 घंटे
01026 बलिया-दादर स्पेशल - 2:00 घंटे
11058 अमृतसर-पठानकोट - 1:58 घंटे
09044 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल - 1:36 घंटे
12616 जीटी एक्सप्रेस - 1:25 घंटे
12716 सचखंड एक्सप्रेस - 1:24 घंटे
22130 तुलसी एक्सप्रेस - 1:14 घंटे
11466 जबलपुर- सोमनाथ एक्सप्रेस - 1:11 घंटे
12920 मालवा एक्सप्रेस - 1:10 घंटे
14116 प्रयागराज-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस - 1:05 घंटे
12722 दक्षिण एक्सप्रेस - 55 मिनट
11072 कामायनी एक्सप्रेस - 40 मिनट
12002 शताब्दी एक्सप्रेस - 37 मिनट
12186 रीवांचल एक्सप्रेस - 35 मिनट
12138 पंजाब मेल - 33 मिनट
12156 भोपाल एक्सप्रेस - 20 मिनट