
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार राजकुमार लोहानी को तगड़ा सियासी झटका लगा है। नामांकन पत्रों की आधिकारिक जांच (स्क्रूटनी) के दौरान प्रक्रियात्मक त्रुटियों के चलते निर्वाचन अधिकारी ने उनका नामांकन पत्र निरस्त कर दिया। इसके साथ ही एक अन्य उम्मीदवार कांते सायन्ना का पर्चा भी जांच में खारिज कर दिया गया है।
जांच पड़ताल में यह तथ्य सामने आया कि राजकुमार लोहानी के नामांकन फॉर्म के साथ निर्वाचन आयोग द्वारा अनिवार्य किया गया शपथ पत्र ‘फॉर्म 26’ संलग्न नहीं था। चुनाव दिशानिर्देशों के मुताबिक आवश्यक वैधानिक दस्तावेज पूरे न पाए जाने पर रिटर्निंग ऑफिसर ने नियमानुसार यह सख्त कदम उठाया। दो प्रमुख उम्मीदवारों के चुनावी दौड़ से बाहर होने के बाद इलाके के राजनीतिक समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है।
अपडेट जारी है...