• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र

MP Rajya Sabha Chunav: मप्र से राज्यसभा की पांच सीटों पर हो रहा चुनाव। भाजपा ने माया नारोलिया सहित केंद्रीय मंत्री डा. एल मुरुगन और उमेश नाथ महाराज तथ...और पढ़ें

By Ravindra SoniEdited By: Ravindra Soni
Publish Date: Thu, 15 Feb 2024 08:30:50 AM (IST)Updated Date: Thu, 15 Feb 2024 06:15:36 PM (IST)
MP Rajya Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जमा किए नामांकन पत्र

MP Rajya Sabha Election: नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मध्य प्रदेश से दो अप्रैल को रिक्त हो रहे राज्य सभा के पांच स्थानों के लिए गुरुवार को भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किए। भाजपा के प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एल मुरूगन, श्रीक्षेत्र वाल्मीकि धाम आश्रम के पीठाधीश्वर उमेश नाथ महाराज, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया एवं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने पहले नामांकन पत्र जमा किए।

इसके बाद कांग्रेस के अशोक सिंह पार्टी नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचे और रिटर्निंग आफिसर संजय गुप्ता के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और दिग्विजय सिंह उपस्थित नहीं थे। नामांकन पत्रों की जांच शुक्रवार को होगी और 20 फरवरी तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 230 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा के 163, कांग्रेस के 66 और भारत आदिवासी पार्टी से एक विधायक है। दलीय स्थिति के अनुसार निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।


naidunia_image

भाजपा के चारों प्रत्याशी नामांकन जमा करने के पूर्व प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां से पार्टी पदाधिकारियों के साथ विधानसभा भवन स्थित राज्य सभा चुनाव के लिए बनाए रिटर्निंग आफिसर के कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन पत्र जमा किए।

naidunia_image

मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार से राज्य सभा और लोकसभा में जिस तरह से प्रत्याशी का चयन होता है, वह उज्जवल परंपरा है। अलग-अलग क्षेत्रों हमारे प्रत्याशियों ने योगदान दिया है। राज्य सभा में ये सभी चयनित होने के बाद मध्य प्रदेश का पक्ष रखेंगे।

#WATCH भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "...समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देना और समर्पित कार्यकर्ता को अवसर देने का काम भाजपा करती है...बहुत योग्य चयन किया गया है...मैं केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट करता हूं..." pic.twitter.com/rJRLxzFlpb

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2024

naidunia_image

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि संगठन के काम जमीन से लेकर सामाजिक क्षेत्र में भूमिका निभाने वालों को प्रत्याशी बनाया है। केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर एल मुरुगन को प्रत्याशी बनाकर तमिलनाडु को भी ताकत मध्य प्रदेश ने दी है। सामाजिक समरसता को लेकर काम करने वाले उमेश नाथ महाराज, पंच, सरपंच, नगर पालिका की अध्यक्ष रहीं और महिला सशक्तीकरण का काम करने वाली माया नारोलिया और किसान नेता बंशीलाल गुर्जर को मौका दिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, कांतिलाल भूरिया, अजय सिंह, हेमंत कटारे सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अशोक सिंह ने नामांकन पत्र जमा किया। मीडिया से पटवारी ने कहा कि अशोक सिंह ने निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा की। उमंग सिंघार ने प्रदेश में भाजपा ने उत्तर प्रदेश और बिहार के चुनाव समीकरणों को देखते हुए डा.मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया है। हमने ग्वालियर-चंबल में सेंधमारी के लिए अशोक सिंह के रूप में बड़ा नेता दिया है। एक नई शुरुआत होगी और सिंधिया के किले को ध्वस्त करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे।

भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार उमेश नाथ ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की। pic.twitter.com/LEhgTIwzc3

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 15, 2024

02 अप्रैल को समाप्त हो रहा मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल

यहां पर यह बता दें कि प्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 02 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। इनमें भाजपा की ओर धर्मेन्द्र प्रधान, डा. एल मुरुगन, अजय प्रताप सिंह, कैलाश सोनी और कांग्रेस से राजमणि पटेल शामिल हैं।

आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में केंद्रीय मंत्री डॉ. @Murugan_MoS, भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री @blgurjarbjp एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती @MayaNaroliya को मध्यप्रदेश से राज्यसभा सदस्य हेतु प्रत्याशी बनाये जाने पर बधाई दी। pic.twitter.com/RMIN992757

— VD Sharma (@vdsharmabjp) February 15, 2024

कल होगी नामांकन पर्चों की जांच

राज्यसभा चुनाव के लिए केंद्रीय निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित किए गए कार्यक्रम के अनुसार 08 फरवरी से नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 15 फरवरी तक नामांकन जमा होंगे। अगले दिन इनकी जांच होगी। 20 फरवरी तक नामांकन फार्म वापस लिए जा सकेंगे। 27 फरवरी मतदान सुबह 9 बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा। पांच बजे से मतगणना होगी और फिर इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया 29 फरवरी से पूर्व संपन्न कर ली जाएगी।

आज विधानसभा में मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51, प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की उपस्तिथि में राज्यसभा चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी डॉ. @Murugan_MoS, श्री उमेश नाथ महाराज, श्री @blgurjarbjp और श्रीमती @MayaNaroliya ने अपना नामांकन पत्र… pic.twitter.com/jCBWAuGHc6

— BJP Madhya Pradesh (@BJP4MP) February 15, 2024