Raksha Bandhan 2021: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। मप्र सर्वधर्म सद्भावना मंच की ओर से रक्षाबंधन के पर्व मनाया गया। हिन्दू, मुस्लिम, ईसाई, सिख, बौद्ध,जैन धर्म गुरुओं ने बहनों से राखियां बंधवाईं। उनकी रक्षा करने का संकल्प लिया। श्यामला हिल्स पर आयोजित कार्यक्रम में मंच के सचिव हाजी मोहम्मद इमरान ने बताया कि हम हर त्योहार की खुशियां एक साथ मनाते है। हर एक-दूसरे के दुख दर्द खुशियों में शामिल रहते हैं। इस कार्यक्रम को आयोजित करने का त्यौहारों को सभी धर्म के लोग मिलकर मनाएं। सर्वधर्म सदभावना मंच के कार्यकारी अध्यक्ष फादर डॉ आनंद मुटूगंल ने कहा कि रक्षाबंधन त्यौहार का महत्व धार्मिक सोच से परे है। भाई-बहनों का प्यार और भाईचारा बढाने के लिए इससे अच्छा मौका मिल ही नही सकता। कार्यक्रम में उपस्थित जमीअत उलमा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष एवं सर्वधर्म सदभावना मंच के उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कहा कि आज हम सब का यहां जमा होने का उद्देश्य यही है कि एक दूसरे की खुशियों में हमेशा शामिल रहें। आज जो रक्षा सूत्र हम सभी धर्मों के लोगों ने सभी धर्मों की बहनों से बनवाया है। इस रिश्ते की पवित्रता से बड़ा रिश्ता कोई नही आज सभी धर्मों के लोगो का यहां जमा होकर इस पैगाम को आम किया। मंच के उपाध्यक्ष पंडित महेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत वर्ष के सभी त्योहार बहुत अच्छे है, लेकिन रक्षाबंधन सबसे अलग है जो हर धर्म को मानने वाले व्यक्ति को भी जोड़ देता है। मंच के महा सचिव भन्तेशाक्यापुत्र सागर ने अपने उदबोधन में कहा कि मानव जाती के अस्तित्व ही भाई -बहन का प्रेम में रहता है आज के दिन सभी भाई-बहन मिलकर यह त्यौहार को मनाना सही मायने में भारत की संस्कृति को दर्शाते हैं। मंच के उपाध्यक्ष डॉ. मनोज जैन अपने संदेश में आहवान किया कि हमें सभी धर्म के इस प्रकार भाई-बहन के प्रेम को बढावा देने एवं प्रेरित करने वाला त्यौहरो को बढावा देना चाहिए। मंच के प्रवक्ता गुरूचरण आरोरा के द्वारा किया एवं कार्यक्रम संचालन समाज सेवी श्री मति रेखा सोनी के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मोहम्मद कलीम एडवोकेट दुवारा इस पैग़ाम को आम करने की बात कही और अपने संबोधन में इस कार्यक्रम को पूरे भारत वर्ष के लिए एक मिसाल और ऐतिहासिक पल करार दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।