• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रक्षाबंधन पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी तो बसों ने बढ़ाया किराया... भोपाल से पुणे-प्रयागराज समेत कई शहरों का सफर तीन से चार गुना महंगा

रक्षाबंधन पर भोपाल से दूसरे शहरों के लिए बस किराया कई गुना बढ़ गया है। पुणे का किराया 5900 और प्रयागराज का 4000 रुपये तक पहुंच गया।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 12:00:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 12:00:20 PM (IST)
रक्षाबंधन पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ी तो बसों ने बढ़ाया किराया... भोपाल से पुणे-प्रयागराज समेत कई शहरों का सफर तीन से चार गुना महंगा
रक्षाबंधन पर भोपाल से बस किराया तीन से चार गुना बढ़ा (AI Generated Image)

HighLights

  1. पुणे रूट पर किराया बढ़कर 5900 रुपये तक पहुंच गया
  2. प्रयागराज का किराया भी बढ़कर 4000 रुपये तक पहुंचा है
  3. आरटीओ ने तय किराए से अधिक वसूली पर कार्रवाई कही

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग बसों का रुख कर रहे हैं। यात्रियों की बढ़ती मांग के बीच ट्रैवल कंपनियों ने भोपाल से दूसरे शहरों के लिए बस किराया कई गुना बढ़ा दिया है। मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के रूट पर किराया तीन से चार गुना तक बढ़ गया है।

अगस्त की शुरुआत में जिन रूटों पर किराया करीब 1000 से 1200 रुपये था, वहां अब यात्रियों को 4000 रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। भोपाल से पुणे, मुंबई, प्रयागराज, अहमदाबाद, सागर, रीवा, उज्जैन और छिंदवाड़ा जाने वाली बसों में किराए की बढ़ोतरी देखने को मिली है।


पुणे का किराया 5900 रुपये तक पहुंचा

सबसे ज्यादा असर भोपाल-पुणे, भोपाल-प्रयागराज, भोपाल-उज्जैन और भोपाल-सागर रूट पर दिखाई दे रहा है। सामान्य दिनों में पुणे का बस किराया करीब 1700 रुपये रहता है, लेकिन रक्षाबंधन के दौरान यह बढ़कर 5900 रुपये तक पहुंच गया है। प्रयागराज का किराया 1200 से बढ़कर 4000 रुपये तक हो गया है।

सागर के लिए सामान्य किराया 350 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये और उज्जैन का किराया 350 से बढ़कर 1100 रुपये तक पहुंच गया है। अन्य रूटों पर भी किराए में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वापसी में खाली सीटों का हवाला

ट्रैवल कंपनियों का कहना है कि त्योहार के दौरान भोपाल से दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। मांग को देखते हुए अतिरिक्त बसें भी लगाई जाती हैं। कंपनियों के अनुसार, यात्रियों को छोड़ने के बाद वापसी में पर्याप्त यात्री नहीं मिलते और कई सीटें खाली रहती हैं। इसी वजह से किराया बढ़ाया जाता है।

हालांकि, आरटीओ जितेंद्र शर्मा ने कहा कि शासन ने बसों का किराया 2 रुपये प्रति किमी निर्धारित किया है। इससे अधिक किराया वसूले जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

अलग-अलग स्टैंड से मिलती हैं बसें

सागर, बीना, विदिशा, हलालपुर से संबंधित बसों के अलावा इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, इटारसी, बैतूल, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, देवास, सीहोर और रतलाम के लिए बसें उपलब्ध हैं। आईएसबीटी से मुलताई सहित लगभग सभी रूटों की बसें संचालित होती हैं।

जनशताब्दी में अतिरिक्त कोच

रक्षाबंधन पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने रानी कमलापति-मदनमहल जनशताब्दी में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 12061 में 25 से 28 अगस्त और गाड़ी संख्या 12062 में 26 से 29 अगस्त 2026 तक एक-एक अतिरिक्त द्वितीय श्रेणी कोच लगाया जाएगा। इससे सीटें बढ़ेंगी और प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को राहत मिलने की संभावना है।

रूट न्यूनतम किराया (₹) अधिकतम किराया (₹)
भोपाल-प्रयागराज 1200 4000
भोपाल-सागर 350 1500
भोपाल-रीवा 350 1100
भोपाल-उज्जैन 350 1100
भोपाल-दिल्ली 500 2800
भोपाल-छिंदवाड़ा 500 1800
भोपाल-पुणे 1700 5900
भोपाल-जयपुर 1500 3000
भोपाल-अहमदाबाद 1300 2400
भोपाल-मुंबई 1300 2500