• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP Shri Anna Yojana: किसानों को सरकार बड़ा तोहफा, इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस, योजना लागू

Rani Durgavati Shri Anna Scheme कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि कृषक उत्पादक समूहों का महासंघ श्रीअन्न के उपार्जन, भंडारण, प्रसंस्करण, ब्रांड ...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Tue, 23 Jan 2024 09:23:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 23 Jan 2024 09:30:08 PM (IST)
MP Shri Anna Yojana: किसानों को सरकार बड़ा तोहफा, इस फसल पर मिलेगा 1000 रुपये प्रति क्विंटल का बोनस, योजना लागू
रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना को लागू करने के दिशा निर्देश जारी

HighLights

  1. कोदो-कुटकी पर किसानों को दिए जाएंगे एक हजार रुपये प्रति क्विंटल
  2. रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना को लागू करने के दिशा निर्देश जारी

राज्य ब्यूरो, भोपाल। रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना महासंघ द्वारा खरीदे गए कोदो-कुटकी पर किसानों को प्रति क्विंटल एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे किसान के खाते में जमा होगी। पूर्व से संचालित प्रसंस्करण, विपणन कार्यों में लगे कृषक उत्पादक समूह को महासंघ के रूप में संगठित किया जाएगा।

कृषि विभाग ने योजना के दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश में श्रीअन्न के उत्पादन में लगे किसानों, कृषक उत्पादक समूह को राज्य स्तरीय महासंघ के रूप में संगठित किया जाएगा। नई तकनीक उपयोग से उत्पादन में वृद्धि के साथ ब्रांडिंग, और मार्केटिंग के माध्यम से किसान आय में वृद्धि के प्रयास किए जाएंगे। योजना की अवधि वर्ष 2023-24 से 2025-26 तक रखी गई है।


श्रीअन्न को प्रोत्साहन

सशक्त हो रहे किसान

🌾श्री अन्न( मोटे अनाज )को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश में रानी दुर्गावती श्री अन्न प्रोत्साहन योजना लागू#JansamparkMP #ShreeAnna pic.twitter.com/KHvn1vQBU6

— Agriculture Department, MP (@minmpkrishi) January 23, 2024

कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि कृषक उत्पादक समूहों का महासंघ श्रीअन्न के उपार्जन, भंडारण, प्रसंस्करण, ब्रांड बिल्डिंग एवं उत्पाद विकास आदि का कार्य करेगा। जो समूह महासंघ के सदस्य होंगे, वे सामान्य सभा के सदस्य भी होंगे। चक्रानुक्रम प्रणाली के आधार पर उनके द्वारा संचालक मंडल के संचालकों एवं अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन की नोडल संस्था किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग होगा।