• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के यात्रियों के लिए खुशखबरी... LHB कोच से चलेगी यह एक्सप्रेस ट्रेन, लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान

रेलवे के इस निर्णय से भोपाल सहित मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर सुविधाओं वाला सफ...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 07:37:27 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 07:37:27 PM (IST)
भोपाल के यात्रियों के लिए खुशखबरी... LHB कोच से चलेगी यह एक्सप्रेस ट्रेन, लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान
रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन आज से एलएचबी कोच से चलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रानी कमलापति से अगरतला के बीच चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस में आज से संशोधित एलएचबी कोच संरचना लागू होगी। रेलवे के इस निर्णय से भोपाल सहित मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक और बेहतर सुविधाओं वाला सफर मिलेगा।

नई संरचना के तहत ट्रेन में कुल 22 एलएचबी कोच रहेंगे। इनमें दो एसी-2 टियर, पांच एसी-3 टियर, एक एसी-3 इकोनामी, आठ स्लीपर, चार सामान्य, एक गार्ड सह लगेज व ब्रेक वैन और एक जनरेटर कार शामिल होगी। पहले की तुलना में एसी-2 टियर और एसी-3 इकोनामी कोच बढ़ाए गए हैं, जिससे यात्रियों को अधिक आरक्षित एसी बर्थ उपलब्ध होंगी।


आधुनिक तकनीक से लैस हैं एलएचबी कोच, लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान

एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से बने होते हैं। इनमें झटके और कंपन कम महसूस होते हैं, उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम, बेहतर सस्पेंशन और दुर्घटना की स्थिति में अधिक सुरक्षा मिलती है। इससे लंबी दूरी की यात्रा पहले की तुलना में अधिक आरामदायक होगी।

यह भी पढ़ें- एमपी के छात्रों के लिए अच्छी खबर... परीक्षा से पहले मिलेगा तैयारी अवकाश, नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी

सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि यह बदलाव यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे भोपाल मंडल से पूर्वोत्तर राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।