Bhopal News: भोपाल में जरूरतमंद लोगों को राशन व मास्क किट बांट रहा राठौर संघ, ठहरने के लिए धर्मशाला भी खोली
राठौर संघ के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि समाज की कार्यकारिणी और सदस्यों ने मिलकर एक राहत कोष बनाया है।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Fri, 07 May 2021 03:30:21 PM (IST)
Updated Date: Fri, 07 May 2021 03:30:21 PM (IST)

Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। राठौर संघ भोपाल ने कोरोना महामारी के इस विकट दौर में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए हैं। राठौर संघ द्वारा जरूरतमंद लोगों को राशन के पैकेट दिए जा रहे हैं। इस किट में आटा, दाल, चावल, मसाला, तेल और दूसरा रोजमर्रा का सामान है। इसके साथ-साथ मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। साथ ही जरूरतमंद लोगों के ठहरने के लिए अपनी गिन्नौरी बगिया स्थित समाज की धर्मशाला को भी खोल दिया है। इस धर्मशाला में 10 से ज्यादा कमरे और तीन हॉल हैं। राठौर समाज ने यहां पर रहने की पूरी व्यवस्था की है।
राठौर संघ के अध्यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि समाज की कार्यकारिणी और सदस्यों ने मिलकर एक राहत कोष बनाया है। इस राहत कोष की मदद से हम जरूरतमंद समाज के और दूसरे लोगों को राशन किट उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में 50 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों की मदद की गई। लोगों की मदद के लिए मुकेश राठौर ने सोशल मीडिया के जरिए अपना नम्बर 7987186612 भी जारी किया है। इस नंबर पर जरूरतमंदों संपर्क करने के बाद धर्मशाला से राशन की किट अपने घर ले जाते हैं। इसके अलावा गरीब लोगों के घरों तक भी समाज के सदस्यों के जरिए राशन किट भेजने का काम किया जा रहा है। इस काम में अध्यक्ष मुकेश राठौर के अलावा उपाध्यक्ष राजू राठौर, महामंत्री दिनेश राठौर, भंडारी संतोष राठौर समेत पूरी कार्यकारिणी और समाज के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।