• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

किचन में मिले चूहे, सड़ा मशरूम और एक्सपायर्ड मसाले, भोपाल के नामी 'ड्रैगन हाउस' का लाइसेंस सस्पेंड

मध्य प्रदेश के भोपाल शहर के नामी होटल-खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के दावों की हकीकत जांच में सामने आ रही है। एमपी नगर में तीन प्र...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:23:05 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:23:05 AM (IST)
किचन में मिले चूहे, सड़ा मशरूम और एक्सपायर्ड मसाले, भोपाल के नामी 'ड्रैगन हाउस' का लाइसेंस सस्पेंड
खाद्य विभाग की टीम द्वारा मशरूम का परीक्षण कर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए

HighLights

  1. गंदगी की वजह से भोपाल के नामी 'ड्रैगन हाउस' का लाइसेंस सस्पेंड
  2. एमपी नगर के तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा की पोल खुली
  3. राजहंस में खराब मशरूम तो इंडियन काफी हाउस में खुले डस्टबिन

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर के नामी होटल-खाद्य प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के दावों की हकीकत जांच में सामने आ रही है। एमपी नगर में तीन प्रतिष्ठानों की संयुक्त खाद्य सुरक्षा जांच में गंभीर लापरवाहियां मिलीं। सबसे खराब स्थिति ड्रैगन हाउस में मिली, जहां सड़ा-गला मशरूम, चूहों के कुतरे हुए एक्सपायर्ड मसाले और किचन में चूहों की मौजूदगी के प्रमाण मिले।

शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों का भी अलग-अलग भंडारण नहीं था। इन गंभीर कमियों के चलते ड्रैगन हाउस, भविष्या होटल एंड क्लब प्राइवेट लिमिटेड का खाद्य पंजीयन आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया। तीनों प्रतिष्ठानों से कुल चार खाद्य नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।


ड्रैगन हाउस में चूहों का आतंक

एमपी नगर जोन-1 स्थित ड्रैगन हाउस की जांच में पांच पैकेट मशरूम सड़े-गले मिले। एक्सपायर्ड मसालों के पैकेट पर चूहों के कुतरने के निशान मिले। किचन में चूहों की मौजूदगी के प्रमाण भी मिले। पांच फ्रीजर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थ एक साथ रखे मिले। यहां से किंगफिशर स्ट्रान्ग प्रीमियम बीयर और अरोमा पाउडर के नमूने लिए गए।

इंडियन काफी हाउस में खुले डस्टबिन, गंदे बर्तन

एमपी नगर स्थित इंडियन काफी हाउस में खुले डस्टबिन और सफाई की कमी मिली। नानवेज के लिए अलग भंडारण, बर्तन और फ्रीजर की व्यवस्था नहीं थी। दो कढ़ाही काली पड़ी मिलीं और ड्रेनेज व्यवस्था भी ठीक नहीं थी। पैक्ड पापड़ मिसब्रांडेड पाए गए। यहां से खुले तेल का नमूना लिया गया।

यह भी पढ़ें- बंसल वन से डीबी मॉल तक ताबड़तोड़ छापे, एक्सपायरी कोल्ड्रिंक और वेज-नॉनवेज सामान साथ मिला, 40 केस दर्ज

राजहंस में खराब मशरूम, मेडिकल रिकॉर्ड भी गायब

राजहंस में दो खुले डस्टबिन और एक पैकेट खराब मशरूम मिला। 15 कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप का रिकॉर्ड और पेयजल की पोटेबिलिटी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं थी। 250 रुपये किलो बिक रहे पनीर की गुणवत्ता पर संदेह होने पर उसका नमूना लिया गया।

इनका कहना है

होटल, रेस्टोरेंट में नियमित रूप से टीम द्वारा जांच की जा रही है।यहां पर लापरवाही उजागर होने पर लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। शिवराज पावक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।