• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर भर्ती: RRB NTPC के 3,477 पदों पर होंगी नियुक्तियां, 8 अक्टूबर से करें आवेदन

रेलवे में ग्रेजुएट लेवल के अलग-अलग नॉन टेक्निकल पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ये सभी नियुक्तियां सातवें वेतन आयोग (7th सीपीसी) के तहत पे-लेवल 5 और लेव...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 06:39:26 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 06:39:26 PM (IST)
रेलवे में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर भर्ती: RRB NTPC के 3,477 पदों पर होंगी नियुक्तियां,  8 अक्टूबर से करें आवेदन
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. रेलवे भर्ती बोर्ड ने निकाली 3,477 पदों पर भर्ती
  2. ऑनलाइन आवेदन 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2026 तक
  3. अभ्यर्थी के पास मान्य ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी ग्रेजुएट रिक्रूटमेंट 2026 का शार्ट नोटिस जारी कर दिया है। यह भर्ती CEN 06/26 के तहत की जाएगी।

जिसमें कुल 3,477 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी और उम्मीदवार 6 नवंबर रात 11:59 बजे ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत रेलवे में ग्रेजुएट लेवल के अलग-अलग नान टेक्निकल पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। ये सभी नियुक्तियां सातवें वेतन आयोग (7th सीपीसी) के तहत पे-लेवल 5 और लेवल 6 के उच्च पदों के लिए होंगी। साथ ही एग्जाम में एक तिहाई अंकों की निगेटिव मार्किंग होगी।

महत्वपूर्ण तिथि

आवेदन शुरू- 8 अक्टूबर

आवेदन की अंतिम तिथि- 6 नवंबर

एज लिमिट :

न्यूनतम : 18 साल

अधिकतम : 33 साल

उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन- ग्रेजुएशन की डिग्री।

सैलरी- 29,200 - 35,400 रुपये प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस

सीबीटी - 1

सीबीटी - 2

स्किल टेस्ट डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल टेस्टफीस

यूआर, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 500 रुपये

रुपएएससी, एसटी, एक्स सर्विसमैन, पीडब्ल्यूडी, महिला, ट्रांसजेंडर,ईबीसी : 250 रुपये

जरूरी डाक्यूमेंट्स

आधार कार्ड, सिग्नेचर, वोटर आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, निवास प्रमाण पत्र, 10वीं का प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि।

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। नई रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें। अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करें। मांगी गई सभी डिटेल्स दर्ज करके फार्म भरें। जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।फीस भरकर फार्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

किन-किन पदों पर होगी भर्ती?

आरआरबी एनटीपीसी 2026 इस भर्ती अधिसूचना में ग्रेजुएट स्तर के कई प्रमुख पद शामिल किए गए हैं, जो मुख्य रूप से दो वेतन स्तरों में विभाजित हैं।

पे-लेवल 6: स्टेशन मास्टर और चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर।

पे-लेवल 5: गुड्स ट्रेन मैनेजर (पूर्व में गुड्स गार्ड), सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट।

चयनित होने पर अभ्यर्थी क्या काम करेंगे?

रेलवे में भर्ती होने के बाद अलग-अलग पदों पर चयनित उम्मीदवारों की जिम्मेदारियां भी उनके पद के अनुरूप अलग-अलग और बेहद महत्वपूर्ण होती हैं।

स्टेशन मास्टर- यह किसी भी रेलवे स्टेशन का सबसे महत्वपूर्ण पद होता है। स्टेशन मास्टर पूरे स्टेशन परिसर के सुचारू, सुरक्षित और समयबद्ध परिचालन के लिए जिम्मेदार होते हैं।

ट्रेनों को सिग्नल देना, प्लेटफॉर्म का आवंटन करना, आपातकालीन स्थिति में त्वरित निर्णय लेना, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और स्टेशन के अन्य कर्मचारियों के काम का समन्वय करना इनका मुख्य कार्य होता है।

चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर- इनका मुख्य काम रेलवे के राजस्व, टिकट वितरण और वाणिज्यिक गतिविधियों की देखरेख करना होता है। ये टिकट चेकिंग स्टाफ का पर्यवेक्षण करते हैं, पार्सल व माल ढुलाई के लेन-देन की निगरानी करते हैं और रेलवे को वाणिज्यिक नुकसान से बचाते हैं।


गुड्स ट्रेन मैनेजर (गुड्स गार्ड)- मालगाड़ी के सुरक्षित संचालन में इनकी भूमिका अत्यंत अहम होती है। ट्रेन चलने से पहले ब्रेक पावर, कपलिंग और वैगनों की जांच करना, सफर के दौरान लोको पायलट व स्टेशन मास्टर से वाकी-टाकी पर संपर्क बनाए रखना और मालगाड़ी को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाना इनका मुख्य दायित्व है।

सीनियर क्लर्क व जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट- ये पद रेलवे के प्रशासनिक व वित्तीय कार्यालयों से जुड़े हैं। इनका कार्य कार्यालयी फाइलों का प्रबंधन, कर्मचारियों के वेतन बिल तैयार करना, बजट का रखरखाव, ऑडिटिंग और कंप्यूटर पर विभिन्न डेटा एंट्री का संचालन करना होता है।

यह भी पढ़ें- एमपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां, सीएम मोहन यादव का एलान

परीक्षा का स्वरूप और चयन प्रक्रिया

सब्जेक्ट एक्सपर्ट अंकुर जैन बता रहे हैं परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ जरूरी जानकारी। जिसकी मदद से आप परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

- परीक्षा पैटर्न को समझें, जिसमें कंप्यूटर-आधारित परीक्षा, 100 प्रश्न होगे ।

- परीक्षा के रुझानों को समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करना महत्वपूर्ण है।

- अपनी गति और सटीकता में सुधार के लिए हर हफ्ते माक टेस्ट दें।

- अपने कमजोर क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अध्याय-वार परीक्षण करें।

- इतिहास में प्राचीन इतिहास और आधुनिक इतिहास को अच्छे से पढ़े,जिसमें प्रमुख आंदोलन, युद्ध ,ग्रन्थ और उनके लेखक।

- राज व्यवस्था में संविधान के अनुच्छेदों के बारे में पढ़ें, केंद्र सरकार और मौलिक अधिकारों के बारे में पढ़े और नवनियुक्त अधिकारी ।

- भूगोल में नदियां, हिमालय, राष्ट्रीय उद्यान,परिवहन, भारत का सामान्य परिचय आदि के बारे में पढ़ना जरूरी है ।

- सबसे महत्वपूर्ण है करंट अफेयर इसलिए पिछले एक वर्ष का करंट अफेयर पढ़ना है जिसमें सरकार की योजनाओं के बारे में, नियुक्तियों के बारे में, पुरस्कारों के बारे में और खेल के बारे में पढ़ना है।

- कम से कम पिछले 5-7 साल के प्रश्नों को समय सीमा के साथ हल करें। इससे प्रश्नों की भाषा और पैटर्न समझ में आएगा।

- प्रतिदिन एक फुल लेंथ माक टेस्ट दें और टेस्ट के बाद गलती वाले प्रश्नों को ध्यान से दोहराएं।

- जिन अध्यायों में बार-बार गलती हो रही है, उन्हीं पर 1-2 घंटे अतिरिक्त समय दें। केवल पसंदीदा विषय पढ़ते न रहें।

- रीजनिंग में पैटर्न याद रखें। जैसे- सिटिंग अरेंजमेंट, सीरीज, एनालाजी, कोडिंग-डिकोडिंग जैसे प्रश्न लाजिक आधारित होते हैं, इसलिए ट्रिक्स याद रखें।

- गणित विषय के महत्वपूर्ण टापिक, जैसे- परसेंटिंज, प्रोफिट एंड लास, सिंपल एंड कम्पाउंड इंट्रेस्ट, टाइम एंड वर्क, टाइम, स्पीड एंड डिस्टेंस,

एवरेज, डाटा इंटरप्रिटेशन आदि पर ध्यान दें।

- सकारात्मक और स्थिर मन बनाए रखें।अंतिम समय में मानसिक स्थिति भी परिणाम को प्रभावित करती है।मैं कर सकता हूं- यही सोच रखें।