• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सूखी-दीवानगंज के बीच तीसरी लाइन जनवरी से चालू करने की तैयारी

भोपाल (नप्र)। हबीबगंज से बीना के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन के सूखी-दीवानगंज सेक्शन में अगले महीने ट्रेनें चल सकती हैं। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरए...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Fri, 12 Dec 2014 09:24:02 AM (IST)Updated Date: Fri, 12 Dec 2014 09:24:02 AM (IST)
सूखी-दीवानगंज के बीच तीसरी लाइन जनवरी से चालू करने की तैयारी

16-17 रेल संरक्षा आयुक्त की मौजूदगी में होगा ट्रायल

भोपाल (नप्र)। हबीबगंज से बीना के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेल लाइन के सूखी-दीवानगंज सेक्शन में अगले महीने से ट्रेनें चल सकती हैं। रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) की मौजूदगी में 16-17 दिसंबर को खाली डिब्बों वाली ट्रेन चलाकर इस सेक्शन का परीक्षण किया जाएगा। इसमें ट्रैक और ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) को विशेष तौर पर देखा जाएगा।

सब कुछ ठीक रहा तो हफ्ते भर के भीतर सीआरएस की हरी झंडी मिल जाएगी। इसके बाद नान इंटरलाकिंग (एनआई) का काम चालू होगा। इसमें करीब 10 दिन लगेंगे। इस तरह जनवरी से करीब 16 किमी का यह सेक्शन शुरू होने के आसार हैं। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) और रेलवे ने 22 अक्टूबर को इस सेक्शन में 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इंजन दौड़ाकर ट्रायल किया था। ट्रायल रिपोर्ट सीआरएस चेतन बख्शी को भेजी गई थी। आयुक्त ने भदभदा स्टेशन पर बनाए गए क्रास ओवर (जिससे ट्रेन एक से दूसरी लाइन में जाती है) खतरनाक बताते हुए इसे हटाने के लिए कहा था।


अगले चरण में चालू होगा बरेठ-मंडीबामौरा

सूखी-दीवानगंज सेक्शन चालू होने के बाद बरेठ-कल्हार-मंडी बामौरा सेक्शन शुरू किया जाएगा। इस सेक्शन की लंबाई करीब 27 किमी है। इसके चालू होने से गुलाबगंज से मंडी बामौरा के बीच करीब 47 किमी की लाइन चालू हो जाएगी।