• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के टीचरों के लिए राहत की खबर, शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश 7 जून तक बढ़ाया, जारी हुआ आदेश

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश सात जून तक बढ़ा दिया गया है। अभी यह 30 मई तक था। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने आदेश ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 30 May 2026 10:36:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 30 May 2026 10:36:11 PM (IST)
MP के टीचरों के लिए राहत की खबर, शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश 7 जून तक बढ़ाया, जारी हुआ आदेश
7 जून तक ग्रीष्मावकाश, 8 जून को स्कूलों में होगी उपस्थिति।

HighLights

  1. एमपी में भीषण गर्मी के कारण सरकारी शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं
  2. 7 जून तक ग्रीष्मावकाश, 8 जून को स्कूलों में होगी उपस्थिति
  3. DPI ने जारी किया शिक्षकों की छुट्टियों का यह संशोधित आदेश

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का ग्रीष्मावकाश सात जून तक बढ़ा दिया गया है। अभी यह 30 मई तक था। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआइ) ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के कई जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। शासन ने अत्यधिक गर्मी और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए शिक्षकों की विद्यालय में उपस्थिति की तिथि एक जून से बढ़ाकर आठ जून कर दी है।

16 जून से नए सत्र का आगाज और 'स्कूल चले हम' अभियान

वहीं मध्य प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत 16 जून से होगी। इसी दिन से स्कूल चले हम अभियान का दूसरा चरण भी प्रारंभ होगा, जो 30 जून तक संचालित किया जाएगा। जारी निर्देशों के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत प्रवेश सुनिश्चित करना, विद्यालय छोड़ चुके बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा से जोड़ना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।


यह भी पढ़ें- MP Weather Update: प्री-मानसून की फुहारों ने दी राहत, आंधी-बारिश से थमी तपिश, 35 जिलों में बारिश का अलर्ट

शाला प्रारंभ उत्सव और बाल सभाओं का होगा आयोजन

इसके तहत सभी पात्र बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा और शाला प्रारंभ उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें नए विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया जाएगा। प्री-प्राइमरी से आठवीं कक्षा तक में बाल सभाओं का आयोजन होगा। साथ ही अभिभावकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और छात्र हितैषी सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी।