• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सीहोर में 18 बिजली खंभे उखाड़कर 5 KM तार ले उड़े चोर, दो गांवों की बिजली गुल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने सीहोर जिले में बिजली अधोसंरचना को नुकसान पहुंचाने और तार चोरी करने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफ...और पढ़ें

By naman MishraEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Tue, 05 May 2026 09:21:36 PM (IST)Updated Date: Tue, 05 May 2026 09:21:36 PM (IST)
सीहोर में 18 बिजली खंभे उखाड़कर 5 KM तार ले उड़े चोर, दो गांवों की बिजली गुल
बिजली पोल गिराकर पांच किमी तार चोरी। (AI से जेनरेट किया गया इमेज)

HighLights

  1. बिजली पोल गिराकर पांच किमी तार चोरी
  2. अज्ञात आरोपियों पर एफआइआर दर्ज
  3. सुनियोजित तरीके से पोल गिराकर की चोरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने सीहोर जिले में बिजली अधोसंरचना को नुकसान पहुंचाने और तार चोरी करने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

यह घटना सीहोर वृत्त के अंतर्गत दिवड़िया वितरण केंद्र क्षेत्र में सामने आई, जहां आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से बिजली पोल गिराकर बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचाया। कंपनी के अनुसार, 04 मई की मध्य रात्रि में 33/11 केव्ही सतपिपलिया उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केव्ही रतनपुर डीएलएफ लाइन को निशाना बनाया गया।

18 खंभे क्षतिग्रस्त, दो गांवों की बिजली गुल

ग्राम रामनगर से मोलगा के बीच करीब 18 बिजली खंभों को क्षतिग्रस्त कर गिरा दिया गया और लगभग पांच किलोमीटर लंबी लाइन के तार चोरी कर लिए गए। इस घटना के चलते हालियाखेड़ी और मोलगा गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कंपनी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इछावर थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।


पुलिस जांच और मरम्मत कार्य शुरू

पुलिस ने मध्यप्रदेश विद्युत अधिनियम की धारा 136(ए) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कंपनी ने सुधार कार्य के लिए तुरंत प्राक्कलन स्वीकृत कर एसटीसी संभाग सीहोर को कार्यादेश जारी किया है। मौके पर युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी है, ताकि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सके। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली अधोसंरचना राष्ट्र की संपत्ति है और इसे नुकसान पहुंचाना गंभीर अपराध है।

कंपनी की अपील: संदिग्ध गतिविधि की दें सूचना

बिजली उपकरणों को नुकसान पहुंचाना आम जनता के लिए असुविधा का कारण बनता है। कंपनी ने आग्रह किया है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या बिजली उपकरणों के साथ छेड़छाड़ दिखाई दे, तो तुरंत 1912 काल सेंटर, नजदीकी वितरण केंद्र या पुलिस को सूचना दें, ताकि ऐसी घटनाओं को समय रहते रोका जा सके।