• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अलमारी की चाबी, खुला गैस सिलेंडर और ऑन प्रेस: पूर्व IAS मर्डर केस में केयरटेकर के 3 चक्रव्यूह, उलझी भोपाल पुलिस

रातीबड़ में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपित केयरटेकर की गिरफ्तारी बनी हुई है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Sun, 04 Oct 2026 09:36:15 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Oct 2026 09:36:15 PM (IST)
अलमारी की चाबी, खुला गैस सिलेंडर और ऑन प्रेस: पूर्व IAS मर्डर केस में केयरटेकर के 3 चक्रव्यूह, उलझी भोपाल पुलिस
रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड

HighLights

  1. पूर्व IAS अधिकारी के फरार केयरटेकर की 5 राज्यों में तलाश जारी
  2. लूट, सुपारी किलिंग और गुस्से में हत्या के एंगल पर जांच
  3. बुजुर्ग IAS की हत्या के बाद आरोपी जेवर व नकदी लेकर फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ में रिटायर्ड आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती आरोपित केयरटेकर की गिरफ्तारी बनी हुई है। हत्या के बाद आरोपित वरुण कुमार पांच दिनों से फरार है और उसकी तलाश में पांच राज्यों में टीमें जुटी हैं। इस बीच पुलिस की जांच हत्या के मकसद पर आकर अटक गई है।

अब तक की पड़ताल में लूट, सुपारी किलिंग और विवाद के बाद आवेश में हत्या किए जाने की तीन प्रमुख थ्योरी पर पुलिस जांच केंद्रित हो गई है। हालांकि हर थ्योरी के साथ ऐसे सवाल भी हैं, जिनका जवाब मिलने के बाद ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।


थ्योरी-एक (लूट का एंगल) और उससे जुड़े सवाल

पुलिस को सबसे पहले लूट का एंगल मजबूत नजर आया। हत्या के बाद वरुण पूर्व आइएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल का मोबाइल, अलमारी में रखी सोने की चेन, अंगूठी और अन्य जेवर के साथ नकदी लेकर फरार हुआ। इससे माना जा रहा है कि हत्या लूट के इरादे से की गई।

सवाल: सवाल यह है कि लूट ही मकसद था तो हत्या क्यों? राकेश अग्रवाल बुजुर्ग थे और चलने-फिरने में असमर्थ थे। वरुण घर में रहकर आसानी से अलमारी और अन्य सामान ले जा सकता था। पुलिस के अनुसार उसने सर्जिकल ब्लेड से गहरी नींद में उनकी हत्या की। ऐसे में लूट के लिए जान लेने की जरूरत क्यों पड़ी?

थ्योरी-दो (पुराना विवाद व ठगी का मामला) और उससे जुड़े सवाल

जांच में राकेश अग्रवाल से एक मामले में चार करोड़ और दूसरे में एक करोड़ रुपये की ठगी के तथ्य सामने आए हैं। दोनों मामलों में आरोपित गिरफ्तार हो चुके हैं और प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस यह भी जांच रही है कि कहीं हत्या किसी पुराने विवाद या सुपारी का नतीजा तो नहीं।

सवाल: पूर्व अधिकारी के घर में वरुण का चयन कैसे हुआ? राकेश अग्रवाल ने बीमारी के चलते 10 सितंबर को केयरटेकर रखा था। इससे पहले भी दूसरा कर्मचारी 21 सितंबर को काम छोड़कर जा चुका था। जिस एजेंसी के माध्यम से वरुण आया, उसके शहर में करीब 50 ग्राहक हैं। ऐसे में वह किसी भी दूसरे ग्राहक के पास जा सकता था। उसका राकेश अग्रवाल के घर जाना महज संयोग लग रहा है। साथ ही आरोपित का कोई पुराना आपराधिक रिकार्ड भी नहीं मिला है।

थ्योरी-तीन (गुस्सैल स्वभाव व आवेश में हत्या) और उससे जुड़े सवाल

परिवार और स्टाफ के बयानों में राकेश अग्रवाल के गुस्सैल स्वभाव की बात सामने आई है। बताया गया कि वह छोटी बातों पर भी डांट-फटकार करते थे। वरुण के भी गुस्सैल होने की जानकारी मिली है। इसलिए पुलिस यह भी मान रही है कि किसी विवाद के बाद उसने आवेश में हत्या की हो।

सवाल: आवेश की हत्या के बाद इतना कुछ करने की जरूरत क्यों पड़ी? हत्या के बाद वरुण करीब एक घंटे घर में रहा। उसने सामान समेटा, फिर गैस सिलेंडर का रेग्युलेटर खुला छोड़ दिया और गर्म प्रेस भी चालू छोड़ दी। यह सब किसी पूर्व योजना की ओर इशारा करता है या घबराहट में उठाया गया कदम था, पुलिस इसकी कड़ी जोड़ रही है।