• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

RGPV में लापरवाही... बिना पंखे-रोशनी के परीक्षा देने को मजबूर हुए 1800 छात्र, केबल कटने से 5 दिन से बत्ती गुल

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे विशेष रूप से परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 07:45:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 07:45:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
RGPV में लापरवाही... बिना पंखे-रोशनी के परीक्षा देने को मजबूर हुए 1800 छात्र, केबल कटने से 5 दिन से बत्ती गुल
RGPV में लापरवाही

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में छात्रावासों में पानी की समस्या के बाद अब बिजली संकट ने विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। विश्वविद्यालय के कई विभागों में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है, जिससे विशेष रूप से परीक्षार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वर्तमान में यूआईटी की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि गर्मी और उमस के कारण परीक्षा कक्षों में बैठना मुश्किल हो रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिना पंखों और पर्याप्त रोशनी के अभाव में परीक्षा देने के लिए मजबूर विद्यार्थी प्रशासनिक व्यवस्था पर नाराजगी जता रहे हैं।


बीते चार दिनों से ऑटोमोबाइल, एनर्जी, पेट्रोकेमिकल, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय से जुड़े विभागों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई थी। सोमवार को यूआईटी के मेन ब्लॉक में स्थित प्रशासनिक भवन, इलेक्ट्रिकल विभाग, परीक्षा विभाग में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इन भवनों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिससे गर्मी में विद्यार्थियों को परीक्षा देने में परेशानी हुई।

जेसीबी से खुदाई के दौरान कटी अंडरग्राउंड केबल

अधिकारियों ने बताया कि आरजीपीवी परिसर में वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए जेसीबी मशीन से खुदाई कराई जा रही थी। इसी दौरान यूआईटी के पीछे स्थित कई विभागों की अंडरग्राउंड बिजली केबल क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि खुदाई कार्य रुकवा दिया गया है, जिससे कुछ विभागों में दोपहर बाद बिजली बहाल हो गई।

यह भी पढ़ें- सैफ अली खान की भोपाल संपत्तियों पर संकट... नवाब परिवार के खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

परीक्षार्थियों पर सबसे ज्यादा असर

वर्तमान में यूआईटी की प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं, जिनमें करीब 1,800 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि गर्मी और उमस के कारण परीक्षा कक्षों में बैठना मुश्किल हो रहा है। विद्यार्थियों का कहना है कि यदि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं होती है तो परीक्षाएं स्थगित की जानी चाहिए।

विवि के कुछ विभागों में सोमवार को बिजली व्यवस्था ठीक हो गई है। अब भी यूआईटी के मेन ब्लॉक में केबल फॉल्ट होने के कारण बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इससे इलेक्ट्रिकल, परीक्षा विभाग और प्रशासनिक भवन में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई है। - प्रो. सुधीर सिंह भदौरिया, डायरेक्टर, आरजीपीवी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।