• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवाद के बाद लिव इन पार्टनर ने महिला की गला रेत कर की हत्या

-आरोपित ने मृतका के भाई के घर पहुंचकर दी हत्या की जानकारी -अशोका गार्डन इलाके में देर रात की घटना -पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव, आरोपित फर...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 21 Oct 2019 04:09:41 AM (IST)Updated Date: Mon, 21 Oct 2019 04:09:41 AM (IST)
विवाद के बाद लिव इन पार्टनर ने महिला की गला रेत कर की हत्या

-आरोपित ने मृतका के भाई के घर पहुंचकर दी हत्या की जानकारी

-अशोका गार्डन इलाके में देर रात की घटना

-पुलिस ने पीएम के बाद परिजनों को सौंपा शव, आरोपित फरार

भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि

अशोका गार्डन इलाके में शनिवार-रविवार की रात खाना खाने के बाद हुए विवाद में युवक ने लिव इन में रह रही अपनी पार्टनर की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपित सीधे महिला के भाई के घर पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। घटना तड़के साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद बैडरूम में फर्श पर खून ही खून फैल गया था। घटना की जानकारी देने के बाद आरोपित फरार हो गया। रविवार पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपित की तलाश जारी है।

अशोका गार्डन पुलिस के अनुसार मूलतः ऐशबाग की रहने वाली 42 वर्षीय महिला शाहीन बानो अशोक विहार कॉलोनी अशोका गार्डन में शाहरूख उर्फ कालू (26) के साथ एक माह से लिवइन में रह रही थी। बताया जा रहा है कि रात में दोनों के बीच में खाना खाने के बाद विवाद हुआ। इसके बाद देर रात शाहरूख महिला का गला रेतकर फरार हो गया। महिला गला काटने के बाद बैडरूम में मुंह के बल जमीन पर गिर गई। गले से निकला खून कमरे के फर्श पर चारों तरफ फैल गया। घटना के बाद आरोपित महिला के ऐशबाग में रहने वाले भाई के घर पहुंचा और हत्या की जानकारी देकर फरार हो गया। घटना की जानकारी लगने के बाद पूरा परिवार महिला के घर पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को हमीदिया अस्पताल भिजवाया। जहां पीएम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला की हत्या के समय उसका आठ साल का बेटा भी फ्लैट में था।


महिला की बेटी का पति रह चुका है आरोपित

एएसपी संजय साहू ने बताया कि आरोपित शाहरूख ने मृतका की बेटी से शादी की थी, लेकिन विदा नहीं कराई थी। शादी के बाद महिला की बेटी ने आरोपित से एक साल बाद ही तलाक ले लिया था। जिसके बाद महिला की बेटी अपनी नानी के साथ ऐशबाग में रहने लगी थी और उसका पति शाहरूख अपनी पत्नी की मां के साथ लिव इन में रहने लगा। एक माह पहले ही वे अशोक विहार इलाके में रहने पहुंचे थे।

महिला की मां और पिता से ज्यादा नहीं थी बातचीत

महिला के पिता बादर का कहना है कि उनका बेटी से ज्यादा बात नहीं होती थी। वह अपनी मर्जी करती थी। उसकी सिर्फ छोटे बेटे से बनती थीं।