RPF Help:आरपीएफ ने पेश की सेवा की मिसाल घायल पैंट्री कार कर्मचारी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया
Bhopal Railway News: से गिरे एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर तत्काल उसका इलाज शुरू कराया गया।
By Lalit Katariya
Edited By: Lalit Katariya
Publish Date: Mon, 23 Aug 2021 09:46:04 AM (IST)
Updated Date: Mon, 23 Aug 2021 09:46:04 AM (IST)

RPF Help: संत हिरदाराम नगर ( नवदुनिया प्रतिनिधि )। रेलवे सुरक्षा बल ( आरपीएफ) ने एक बार फिर सेवा की मिसाल कायम की है। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरे एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचा कर तत्काल उसका इलाज शुरू कराया गया। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ अंबेडकर नगर महू से कटरा जाने वाली ट्रेन नंबर 02919 गत शाम संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-2 से रवाना होते समय पैंट्री कार कर्मचारी ने ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने के कारण वह प्लेटफार्म के बीच में गिर गया और उसका दाया पैर कट गया बाएं। पैर में भी गहरी चोट आई। उस समय रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सहायक उप निरीक्षक रणवीर सिंह एवं आरक्षक हेमंत सुलानिया तैनात थे। दोनों ने तत्काल पैंट्री कार कर्मचारी को एंबुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। उसको प्राथमिक उपचार भी उपलब्ध कराया गया। ट्रेन से गिरे व्यक्ति को समय पर उपचार नहीं मिलता तो कोई हादसा घट जाता।
जम्मू कश्मीर निवासी है कर्मचारी
जानकारी के अनुसार पैंट्री कार कर्मचारी का नाम रफीक पिता अब्दुल रशीद उम्र 30 वर्ष है। वह कठुआ जम्मू कश्मीर का निवासी है। गहरी चोट लगने के कारण उसके पैर से काफी खून बह निकला लेकिन अब उसी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। कर्मचारियों ने इस मामले में अपनी सजगता और कर्तव्य परायणता का परिचय दिया इस कारण पैंट्री कार कर्मचारी को तत्काल इलाज मिल गया।