• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल जा रहे एक यात्री का ट्रेन में छूटा ₹70 हजार का लैपटॉप, RPF ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत लौटाया बैग

हरदा RPF ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत बैग बरामद कर सत्यापन के बाद सुरक्षित उसके मालिक को सौंप दिया।

By anjalisingh tomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 07:57:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 07:57:25 PM (IST)
भोपाल जा रहे एक यात्री का ट्रेन में छूटा ₹70 हजार का लैपटॉप, RPF ने 'ऑपरेशन अमानत' के तहत लौटाया बैग
हरदा RPF की तत्परता से मिला खोया सामान

HighLights

  1. ट्रेन में छूटा लैपटॉप बैग
  2. RPF ने सुरक्षित किया बरामद
  3. यात्री को वापस सौंपा सामान

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ट्रेन यात्रा के दौरान अगर आपका सामान छूट जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) 'ऑपरेशन अमानत' के तहत यात्रियों का खोया सामान खोजकर उन्हें वापस दिला रही है। इसी अभियान के तहत हरदा RPF ने करीब 70 हजार रुपये कीमत का लैपटॉप, चार्जर और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग उसके मालिक को सुरक्षित लौटा दिया।

भीड़ के कारण ट्रेन बदली, बैग कोच में रह गया

खरगोन जिले के नागझिरी निवासी 20 वर्षीय हर्ष राठौर खंडवा से भोपाल जाने के लिए ट्रेन संख्या 17020 में सफर कर रहे थे। अधिक भीड़ होने पर उन्होंने दूसरी ट्रेन से यात्रा करने का फैसला किया और जल्दबाजी में सामान्य कोच में अपना बैग ही छोड़ गए।


सूचना मिलते ही RPF ने शुरू की कार्रवाई

सूचना मिलते ही हरदा RPF के एएसआई रूपेन्द्र बुवाड़े और प्रधान आरक्षक जितेन्द्र तिवारी ने ट्रेन के हरदा स्टेशन पहुंचने पर संबंधित कोच की तलाशी ली। तलाशी के दौरान बैग बरामद कर लिया गया। यात्री की पहचान और सत्यापन के बाद बैग में रखा एचपी लैपटॉप, चार्जर, महत्वपूर्ण दस्तावेज और अन्य सामान सुरक्षित हर्ष राठौर को सौंप दिया गया। RPF ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सामान खोने या ट्रेन में छूटने पर तुरंत नजदीकी RPF पोस्ट या 'रेल मदद' पर सूचना दें, ताकि समय रहते सामान बरामद किया जा सके।