
भोपाल। अयोध्या में विवादित ढांचा गिराए जाने को लेकर दिए अपने बयान पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अब भी कायम है। चुनाव आयोग द्वारा दिए गए नोटिस पर उनका कहना है कि मैंने शनिवार को भी जो कहा था वहीं आज कह रही हूं। मैं अयोध्या गई थी और विवादित ढांचा गिराने में सहयोग किया था। अब मैं अयोध्या में राम मंदिर बनाने खुद जाऊंगी। इस बयान पर चुनाव आयोग ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को आचार संहिता उल्लंघन का दूसरा नोटिस दिया गया है।
1991 में अयोध्या का विवादित ढांचा गिराए जाने को लेकर साध्वी प्रज्ञा का यह बयान महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि भाजपा के सभी नेता सीधे तौर पर विवादित ढांचे को तोड़े जाने को लेकर कुछ कहने से बचते रहे हैं। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हेमंत करकरे को लेकर साध्वी के बयान से देश की सियासत में भूचाल आ गया था, इसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी पड़ी थी।
दीवार पर लगे पोस्टर, गेटवेल सून साध्वी जी...
भोपाल में मध्यप्रदेश कांग्रेस दफ्तर की दीवार पर साध्वी प्रज्ञा सिंह द्वार हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान के विरोध में पोस्टर लगाए गए हैं। इसमें साध्वी को गेटवेल सून लिखा गया है।
.jpg)