• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में अब हर छह महीने में होगी सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की समीक्षा, दवा और किट की कमी पर तत्काल होगी कार्रवाई

एनएचएम मध्य प्रदेश ने निर्देश जारी किए हैं कि अब हर जिले में हर छह महीने सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 02 Aug 2026 12:14:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 02 Aug 2026 12:14:19 PM (IST)
MP में अब हर छह महीने में होगी सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की समीक्षा, दवा और किट की कमी पर तत्काल होगी कार्रवाई
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. एनएचएम मध्य प्रदेश ने निर्देश जारी किए हैं
  2. हर छह महीने में सुरक्षित गर्भपात की समीक्षा होगी
  3. बैठक के लिए 3,000 रुपये का बजट किया स्वीकृत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है। अब हर जिले में साल में दो बार सुरक्षित गर्भपात सेवाएं देने वाले प्रशिक्षित डॉक्टरों और नर्सों की समीक्षा बैठक होगी।

इसमें मैदानी स्तर पर आने वाली तकनीकी और अन्य समस्याओं को सुना जाएगा और उनके समाधान की प्रक्रिया तय की जाएगी।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी करेंगे बैठक

एनएचएम की वरिष्ठ संयुक्त संचालक ने इस संबंध में सभी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक के साथ जिला स्तरीय समिति सह समीक्षा बैठक आयोजित करना अनिवार्य किया गया है। बैठक की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी-1 करेंगे।


यह भी पढ़ें- MP की पंचायतों को नई जिम्मेदारी, मातृ-शिशु मौत नहीं हुई तो मिलेगा एक लाख रुपये का पुरस्कार

दवाओं और व्यवस्थाओं पर फोकस

इसमें जिला कार्यक्रम प्रबंधक, जिला सामुदायिक संगठक, शहरी आशा कार्यकर्ता और सुरक्षित गर्भपात सेवाएं देने वाले प्रशिक्षित चिकित्सा अधिकारी व नर्स शामिल होंगे। इन्हें नोटिस देकर बैठक में बुलाना होगा। बैठक में एमएमए किट और एमवीए किट की उपलब्धता, दवाओं की स्थिति, उपकरणों और रेफरल व्यवस्था की समीक्षा होगी।

जिले के स्टोर प्रभारी को भी बैठक में बुलाया जाएगा। यह बैठक वर्ष में दो बार होगी। 2026-27 के लिए प्रति जिला प्रति बैठक 3000 रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।