यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sagar Medical College: सागर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़कर 250 होंगी
Sagar Medical College: अधिकारियों के अनुसार सीटें बढ़ाने के लिए तय मापदंड के अनुसार कालेज में पर्याप्त संसाधन भी हैं।
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Tue, 02 May 2023 05:18:32 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 May 2023 09:35:33 PM (IST)

Sagar Medical College: भोपाल (राज्य ब्यूरो)। सागर मेडिकल कालेज में एमबीबीएस सीटें 100 से बढ़ाकर 250 की जाएंगी। इस संबंध में कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जा रहा है। प्रदेश के पुराने छह मेडिकल कालेजों में सबसे कम सीटें सागर में हैं।
सागर के बाद खोले गए कई कालेजों में डेढ़ सौ सीटें हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया के सीटें बढ़ाने के लिए तय मापदंड के अनुसार कालेज में पर्याप्त संसाधन भी हैं। अभी प्रदेश के 13 सरकारी मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की 2118 सीटें हैं।
इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा विभाग में राजपत्रित और अराजपत्रित पदों पर भर्ती और पदोन्नति के लिए नए नियम बनाए जा रहे हैं। राजपत्रित पदों पर भर्तियां लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) से की जाएंगी। दरअसल, सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी नए मेडिकल कालेज अब शासन के अधीन होंगे।
अभी संचालित हो रहे कालेज स्वशासी होते हैं। नए कालेज शासन के अधीन होने पर चिकित्सा शिक्षक (फैकल्टी) एक से दूसरे कालेज में स्थानांतरित किए जा सकेंगे। दूसरी बात यह कि चिकित्सा शिक्षकों की भर्तियां राज्य लोक सेवा आयोग से की जाएंगी। नए भर्ती नियमों में पदोन्नति के पदों को सीधी भर्ती से भी कुछ सालों के लिए भरने का प्रविधान किया जा सकता है, जिससे नए कालेज खोलने में फैकल्टी की कमी आड़े नहीं आने पाए।