• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंकज बनकर होटल में ठहरा था सैफ अहमद, युवती को भिलाई ले जा रहा था पुणे

उज्जैन में शुक्रवार रात छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी मुस्लिम युवक सैफ अहमद और हिंदू युवती होटल एकलव्य में ठहरे थे। युवती पुणे में नौकरी करती है और सैफ को बचपन से जानती है। हिंदूवादी संगठन को जानकारी मिली तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने सैफ को हिरासत में लिया और युवती के स्वजन को सूचना दी।

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Sat, 04 Jan 2025 08:55:49 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jan 2025 08:57:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
पंकज बनकर होटल में ठहरा था सैफ अहमद, युवती को भिलाई ले जा रहा था पुणे
सैफ को हिरासत में लिया, युवती के स्वजन को सूचित।

HighLights

  1. मुस्लिम युवक सैफ और हिंदू युवती उज्जैन पहुंचे।
  2. होटल में ठहरने पर विवाद, पुलिस को सूचित किया।
  3. आटो चालक ने फर्जी आइडी से कमरा बुक कराया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली हिंदू युवती के साथ वहीं का मुस्लिम युवक शुक्रवार रात उज्जैन पहुंचा। महाकाल मंदिर के समीप एक होटल में वह पंकज गुप्ता बनकर ठहरा था। शनिवार को हिंदूवादी संगठन के सदस्यों को इसकी जानकारी लगी तो वे होटल पहुंचे थे। यहां से पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद दोनों को महाकाल थाने ले जाया गया।

पंकज गुप्ता के नाम से कमरा बुक किया था सैफ अहमद

महाकाल पुलिस ने बताया कि शनिवार को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने सूचना दी थी कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में स्थित होटल एकलव्य में शुक्रवार रात मुस्लिम युवक पंकज कुमार गुप्ता निवासी भिलाई बनकर हिंदू युवती के साथ ठहरा है।


भिलाई में युवक का रेस्टोरेंट

इस पर पुलिस पहुंची तो युवक ने अपना नाम सैफ अहमद निवासी वार्ड नंबर आठ, न्यू सुंदर नगर वेस्ट कोहका, सुपेला, भिलाई, छत्तीसगढ़ बताया है। इस पर उसे हिरासत में लिया गया। युवक ने बताया कि उसका भिलाई में गब्बर ढाबा व गब्बर रेस्टोरेंट है। वह जिस युवती के साथ ठहरा था, वह मूलत: भिलाई की ही रहने वाली है।

पुणे में जॉब करती है लड़की

वर्तमान में पुणे में नौकरी करती है। उसका कहना है कि वह बचपन से सैफ को जानती है। इस कारण उसके साथ उज्जैन आई थी। यहां से वह पुणे जाने वाली थी। पुलिस ने युवती के स्वजन को भी मामले की जानकारी दी है।

कमरा नहीं दिया तो आटो वाले ने दिया फर्जी आइडी

पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि शुक्रवार रात सैफ व युवती उज्जैन पहुंचे थे। यहां वे आटो वाले के साथ महाकाल मंदिर क्षेत्र के होटलों व लाज में कमरा लेने के लिए पहुंचे थे। मगर हिंदू युवती के साथ मुस्लिम युवक होने के कारण किसी ने भी कमरा नहीं दिया था। इसके बाद आटो वाले ने ही फर्जी आइडी देकर कमरा बुक करवाया था। पुलिस आटो चालक की भी तलाश में जुटी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।