भारत भूमि के कण-कण में हैं श्री राम की मर्यादा व श्री कृष्ण के कर्म
अशोका गार्डन स्थित मां दुर्गाधाम शक्तिपीठ में प्रवचन भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि हम पर परम मिता परमेश्वर की असील कृपा है, जो हमने भारत की तपोभूमि पर जन्म लिया है। क्योंकि इस भूमि के कण कण में भगवान श्री राम की मर्यादा व श्री कृष्ण के कर्मों का संदेश है। यह विचार शनिवार को अशोका गार्डन स्थित मां दुर्गाधाम शक्तिपीठ में प्रवचन के दौरान वृंदावन धाम से आ
By
Edited By:
Publish Date: Sun, 27 May 2018 04:02:31 AM (IST)
Updated Date: Sun, 27 May 2018 04:02:31 AM (IST)
अशोका गार्डन स्थित मां दुर्गाधाम शक्तिपीठ में प्रवचन
भोपाल। नवदुनिया प्रतिनिधि
हम पर परम मिता परमेश्वर की असील कृपा है, जो हमने भारत की तपोभूमि पर जन्म लिया है। क्योंकि इस भूमि के कण कण में भगवान श्री राम की मर्यादा व श्री कृष्ण के कर्मों का संदेश है। यह विचार शनिवार को अशोका गार्डन स्थित मां दुर्गाधाम शक्तिपीठ में प्रवचन के दौरान वृंदावन धाम से आए संत श्री रामदास जी महाराज ने व्यक्त किए। महाराज जी ने कहा कि हमारे देश में हजारों साल पुराने ग्रंथ वेद आदि आज भी हैं, जिन्हें बनाकर साधू संतों ने मानव जगत के लिए कल्याणकारी कार्य किया था। इसके साथ ही महाराज जी ने कहा कि वर्तमान में मनुष्य धरती पर जन्म लेता है, लेकिन सुख की चाह में वह अपना चैन गवां देता है। जन्म और मरण की चिंता छोड़ मनुष्य मोक्ष का मार्ग जानना भी नहीं चाहता है। उन्होंने कहा कि जो बीत रहा है वह छूट रहा है और उसे कभी आप पुनः पा न सकोगे। फिर बाद में केवल पछतावा ही रह जाएगा। प्रवचन सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु नृत्य करते हुए नजर आए।