• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में वर्ग-3 के 7 हजार चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया आज से; 1 सप्ताह में देनी होगी जॉइनिंग

वर्ग-3 के करीब 7,000 चयनित प्राथमिक शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 31 Aug 2026 12:05:34 AM (IST)Updated Date: Mon, 31 Aug 2026 07:33:04 AM (IST)
MP में वर्ग-3 के 7 हजार चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया आज से; 1 सप्ताह में देनी होगी जॉइनिंग
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार 31 अगस्त से शुरू होगी
  2. करीब 400 शिक्षकों ने म्यूचुअल ट्रांसफर सुविधा का लाभ लिया
  3. आवंटित स्कूल में एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग जरूरी होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक (वर्ग-3) 2025 के करीब सात हजार चयनित शिक्षकों की शाला आवंटन प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) ने पदस्थापना प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शाला आवंटन के बाद चयनित शिक्षकों को संबंधित स्कूल में एक सप्ताह के भीतर ज्वाइनिंग देना होगी। विभाग को उम्मीद है कि शिक्षकों की पदस्थापना होने से सरकारी स्कूलों में लंबे समय से बनी शिक्षकों की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी।

400 शिक्षकों को मिली म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा

डीपीआई आयुक्त अभिषेक सिंह ने बताया कि वर्ग-3 के चयनित शिक्षकों की पदस्थापना पहले 15 अगस्त तक किए जाने की तैयारी थी, लेकिन पदस्थापना स्थल को लेकर कुछ अभ्यर्थियों के सामने समस्याएं आईं। इसके बाद विभाग ने पहली बार चयनित शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा उपलब्ध कराई।


इस व्यवस्था के तहत चयनित शिक्षक आपस में संपर्क कर स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते थे। करीब 400 शिक्षकों ने इस सुविधा का लाभ लिया।

इस प्रक्रिया के कारण शाला आवंटन में कुछ देरी हुई, लेकिन अब विभाग ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है।

यह भी पढ़ें- 10 दिन से भूख हड़ताल, अब खून से लिखा पत्र : भोपाल में वर्ग-2 और वर्ग-3 के अभ्यर्थियों ने CM से की पद वृद्धि की मांग

वर्ग-2 की वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण

वहीं वर्ग-2 के चयनित शिक्षकों के लिए सोमवार से वेटिंग काउंसलिंग का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा। प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को उपलब्ध रिक्त पदों के अनुसार स्कूल आवंटित किए जाएंगे।

वहीं, वर्ग-3 की ज्वाइनिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस श्रेणी में भी वेटिंग काउंसलिंग शुरू किए जाने की तैयारी है।