• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

SIR In MP: भोपाल के 4.5 लाख 'लापता' वोटर्स की तलाश तेज, 2900 बीएलओ मैदान में, अब तक 71 हजार नाम फिर जोड़े गए

जानकारी के अनुसार सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, हुजूर, गोविंदपुरा, नरेला, मध्य, उत्तर व दक्षिण-पश्चिम में एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम काट दिए गए थ...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:40:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 07:40:39 PM (IST)
SIR In MP: भोपाल के 4.5 लाख 'लापता' वोटर्स की तलाश तेज, 2900 बीएलओ मैदान में, अब तक 71 हजार नाम फिर जोड़े गए
उत्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का सत्यापन कर नाम जोड़ते हुए बीएलओ सैय्यद आसिफ अली सहित अन्य - नवदुनिया

HighLights

  1. एसआइआर के दौरान कटे 71 हजार मतदाताओं के नाम फिर से सूची में जुड़े
  2. 31 अक्टूबर तक बीएलओ कर रहे घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान
  3. भोपाल की 7 विधानसभाओं में बीएलओ का डोर-टू-डोर सर्वे चालू

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जिले में एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)के दौरान करीब चार लाख 50 हजार मतदाओं के नाम सूची से काट दिए गए थे। इन मतदाताओं का वर्ष 2003 का रिकॉर्ड सहित अन्य जानकारी का सत्यापन नहीं हुआ था, लेकिन अब इन मतदाताओं की तलाश कर फिर से सूची में नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है। इस कार्य में 2900 बीएलओ को लगाया गया है, जो कि अब तक 71 हजार मतदाताओं के नाम जोड़ चुके हैं।

जानकारी के अनुसार सात विधानसभा क्षेत्र बैरसिया, हुजूर, गोविंदपुरा, नरेला, मध्य, उत्तर व दक्षिण-पश्चिम में एसआईआर के दौरान मतदाताओं के नाम काट दिए गए थे, इसके बाद सूची का प्रकाशन कर दिया था। अब फिर से मतदाता सूची में नाम जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिसके तहत 31 अक्टूबर तक विशेष अभियान चल रहा है।


सात विधानसभा क्षेत्र के दो हजार 900 केंद्रों पर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं की पहचान कर रहे हैं। ऐसे में अब तक 71 हजार मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम सूची में जोड़े जा चुके हैं, जबकि तीन लाख 80 हजार से अधिक मतदाओं की पहचान किया जाना बाकी है।

इनका कहना है

विशेष अभियान के तहत सात विधानसभा क्षेत्र में 2900 बीएलओ एसआइआर के दौरान कम हुए नामों की सूची के आधार पर मतदाताओं का पता लगा रहे हैं।अब तक 71 हजार की पहचान कर नाम जोड़ लिया गया है, 31 अक्टूबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। दीपक पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।