भोपाल से हैदराबाद तक दूसरी उड़ान 10 जनवरी से, इंडिगो ने जारी किया शेड्यूल
हैदराबाद रूट पर एक ही उड़ान होने से यात्रियों को महंगे किराये पर बुकिंग करानी पड़ रही थी। कई बार तो स्पाट फेयर 15 हजार रूपये तक हो जाता था। अब यह घटकर छह से आठ हजार होगा। 15 से 20 दिन पहले बुकिंग कराने पर यात्रियों को पांच से सात हजार रूपये में भी सीट मिल सकेगी।
Publish Date: Sat, 28 Dec 2024 08:32:34 PM (IST)
Updated Date: Sat, 28 Dec 2024 11:16:41 PM (IST)
भोपाल एयरपोर्ट।HighLights
- सीटें बढ़ने से यात्रियों को मिल सकता है कम किराये का लाभ
- वर्तमान में इंडिगो की एक उड़ान हैदराबाद रूट पर चलती है।
- भोपाल के एयरपोर्ट से शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है।
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। इंडिगो ने भोपाल से हैदराबाद के बीच दूसरी उड़ान शुरू करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने इसके लिए एयरपोर्ट अथारिटी से स्लाट लेने की औपचाकिता पूरा कर दी है। दो उड़ानें होने से सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। अब यात्रियों को कम किराये का लाभ मिल सकता है।
वर्तमान में इंडिगो की एक उड़ान हैदराबाद रूट पर संचालित है। यह शाम 7.15 बजे हैदराबाद रवाना होती है। 10 जनवरी 2025 से प्रस्तावित दूसरी उड़ान दोपहर एक बजे हैदराबाद रवाना होगी।
![naidunia_image]()
एयर इंडिया एक्सप्रेस भी कतार में
- एयर इंडिया की सहयोग की कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी नव वर्ष में चार उड़ानें शुरू करने की तैयारी की है।
- कंपनी ने हैदराबाद के अलावा बेंगलुरू, दिल्ली एवं मुंबई उड़ान का स्लाट लिया है। फरवरी के पहले सप्ताह में कंपनी कम से कम दो उड़ानों के साथ भोपाल में दस्तक दे सकती है।
- एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार कंपनी को एयरपोर्ट पर जगह आवंटित की जा चुकी है। जल्द ही कंपनी कार्यालय खोलेगी। उड़ानें भी शुरू होंगी।
भोपाल हैदराबाद उड़ान संख्या 6-ई 7594/
- 7594 का 10 जनवरी से लागू शेड्यूल
- हैदराबाद प्रस्थान सुबह 10.20 बजे
- भोपाल आगमन दोपहर 12.40 बजे
- भोपाल प्रस्थान दोपहर 01.00 बजे
- हैदराबाद आगमन दोपहर 03.15 बजे
इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों की ऊंची छलांग, रिकार्ड 38 लाख कर चुके हवाई यात्रा
स्वच्छता में सिरमौर इंदौर अब हवाई यात्रा में भी नए कीर्तिमान कायम कर रहा है। पहली बार इंदौर एयरपोर्ट से सबसे अधिक यात्रियों ने हवाई यात्रा की है। वर्ष 2024 में एक जनवरी से 26 दिसंबर तक रिकार्ड 38 लाख यात्री हवाई सफर कर चुके हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी यात्री संख्या है।
इस दौरान 30455 उड़ानें संचालित हुई। पिछले वर्ष 35.39 लाख यात्रियों ने हवाई सफर किया था। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 2.64 लाख यात्री बढ़ चुके हैं। सेंट्रल इंडिया के बड़े एयरपोर्ट में शामिल देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर प्रतिवर्ष यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
![naidunia_image]()
इंदौर से नए शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय आयोजन की बेजबानी के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रतिमाह यात्रियों की संख्या तीन लाख के पार पहुंच रही है।
26 दिसंबर तक ही 38 लाख से अधिक यात्री हवाई यात्रा कर चुके है, जबकि अभी दिसंबर में पांच दिन शेष है।इसमें करीब पचास हजार यात्रियों के बढ़ने का अनुमान है। ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इंदौर से कनेक्टिविटी बढ़ने के कारण यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विदेश जाने वाले यात्री भी बढ़े
- इंदौर एयरपोर्ट से शारजाह की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित होती है। इससे 45 हजार 799 यात्री इस वर्ष 26 दिसंबर तक हवाई सफर कर चुके हैं।
- विगत वर्ष इंदौर से यूएई जाने वाले यात्रियों की संख्या 34 हजार 978 थी। इस वर्ष 10821 यात्री अधिक सफर कर चुके हैं।दिसंबर में 3881 यात्रियों ने यूएई के लिए सफर किया।
- प्रतिदिन साढ़े ग्यारह हजार यात्री इंदौर एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब साढ़े ग्यारह हजार यात्री हवाई सफर कर रहे है। इस वर्ष प्रत्येक माह यात्रियों की संख्या भी तीन लाख पार पहुंची है।
- सिर्फ अप्रैल माह में आंकड़ा तीन लाख के अंदर रहा था। इंदौर से 86 उड़ानों का संचालन प्रतिदिन हो रहा है।
- एयरपोर्ट पर अधिक विमानों का संचालन किया जा सके इसके लिए पुराने टर्मिनल का नवनिर्माण किया जा रहा है। यहां से छोटे विमान और अंतरराष्ट्रीय उड़ान संचालित हो सकेगी।