• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध, दीवार तोड़कर बना लिया रास्ता, बिना चेकिंग सीधे अंदर घुस रहे लोग

राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-6 इन दिनों अव्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी खामियों को लेकर चर्चा में है।

By anjalisingh tomarEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 31 May 2026 10:17:53 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 10:17:49 PM (IST)
भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध,  दीवार तोड़कर बना लिया रास्ता, बिना चेकिंग सीधे अंदर घुस रहे लोग
भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 पर सुरक्षा में सेंध( एआई फोटो)

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर-6 इन दिनों अव्यवस्थाओं और सुरक्षा संबंधी खामियों को लेकर चर्चा में है। यात्रियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां रेलवे नियमों की अनदेखी हो रही है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार पहले अल्पना चौराहे की ओर से केवल निकास और पार्सल कार्यालय की ओर से प्रवेश की व्यवस्था थी, लेकिन वर्तमान में दोनों ओर से प्रवेश और निकास हो रहा है। इससे स्टेशन परिसर में अनियंत्रित आवाजाही बढ़ गई है।


पिछले चार से पांच दिनों के दौरान पार्सल से जुड़े सामान चोरी होने की घटनाएं भी सामने आई हैं। शिकायतों के बावजूद अब तक किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। इससे यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के बीच सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

सूत्रों के अनुसार पार्किंग संचालक दिलीप खाखरिया ने प्लेटफार्म नंबर-6 क्षेत्र में कथित अवैध पार्किंग, रेलवे भूमि पर कब्जा कर बनाए गए शेड और दीवार तोड़कर तैयार किए गए रास्तों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दस्तावेजों और साक्ष्यों सहित दी थी। आरोप है कि शिकायतों के बाद केवल निरीक्षण किया गया, लेकिन किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।

बिना जांच प्लेटफार्म तक पहुंच रहे लोग

इटारसी छोर की ओर बने कथित अवैध रास्ते से लोग और वाहन बिना किसी सुरक्षा जांच के सीधे प्लेटफार्म नंबर-6 तक पहुंच रहे हैं। रेलवे सुरक्षा से जुड़े जानकार इसे गंभीर सुरक्षा चुनौती मान रहे हैं। हाल ही में पार्किंग क्षेत्र से दो वाहनों की चोरी की घटनाएं भी सामने आई हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों से कार्रवाई की मांग

स्थानीय लोगों और यात्रियों का कहना है कि आगमन द्वार के आसपास अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग और सुरक्षा में लापरवाही के कारण स्टेशन की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उनका मानना है कि यदि समय रहते अवैध रास्तों को बंद नहीं किया गया और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

पुलिस का क्या कहना

प्लेटफार्म नंबर-6 क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नियमित गश्त और निगरानी की जा रही है। प्राप्त शिकायतों की जांच की जा रही है। सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर कर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

- मनीष कुमार, थाना प्रभारी।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा डेथ केस: 40 मिनट की मिस्ट्री पर अटके सास और पति दोनों के जवाब, CBI की पूछताछ में क्या हुआ?