• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 'सीरियल कटर मैन' की दहशत: 20 हजार का इनाम, 100 पुलिसकर्मी तैनात... डर के साए में जी रही बेटियां

राजधानी भोपाल में युवतियों पर कटर से सिलसिलेवार हमले करने वाला बाइक सवार सिरफिरा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। एक ही रात में तीन अलग-अलग इलाकों...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 05 Feb 2026 07:00:24 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Feb 2026 07:56:01 AM (IST)
भोपाल में 'सीरियल कटर मैन' की दहशत: 20 हजार का इनाम, 100 पुलिसकर्मी तैनात... डर के साए में जी रही बेटियां
सिरफिरे कटरबाज की तलाश में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात। (AI Generated Image)

HighLights

  1. एक रात में तीन युवतियों पर हमला
  2. आरोपी पर 20 हजार का इनाम
  3. काले रंग की बाइक से वारदात

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: राजधानी भोपाल में युवतियों पर कटर से हमला करने वाला सिरफिरा बाइक सवार अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। उसके बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की चुनौती बढ़ती जा रही है।

100 से अधिक पुलिसकर्मी तलाश में

आरोपी को पकड़ने के लिए 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को मैदान में उतारा गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शहरभर के एक हजार से अधिक बदमाशों और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों का डाटा खंगाला गया है। पुराने कटरबाजी, छेड़छाड़ और हिंसक अपराधों में शामिल संदिग्धों को थानों में बुलाकर घंटों पूछताछ की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला।


सीसीटीवी फुटेज से मिली अहम जानकारी

जांच में सामने आया है कि आरोपी काले रंग की बाइक पर सवार था और पहचान छुपाने के लिए सिर पर टोपी पहन रखी थी। वह जानबूझकर सुनसान गलियों और कम रोशनी वाले इलाकों को निशाना बना रहा था। सीसीटीवी फुटेज में उसे आखिरी बार भानपुर ब्रिज की ओर जाते हुए देखा गया, इसके बाद उसका ट्रेल पूरी तरह गायब हो गया।

एक रात में तीन हमले

गौरतलब है कि आरोपी ने एक ही रात में पिपलानी, सोनागिरी और अयोध्यानगर क्षेत्र में तीन युवतियों पर नुकीले कटर से हमला किया था। इन हमलों में एक युवती की नाक कट गई, जबकि दो अन्य युवतियों को गंभीर चोटें आई हैं। तीनों पीड़िताएं अपने घरों के आसपास ही मौजूद थीं।

इलाके में दहशत का माहौल

घटनाओं के बाद खासकर पिपलानी क्षेत्र में भय का माहौल है। स्थानीय युवतियों का कहना है कि वे शाम ढलते ही घर से बाहर निकलने से डर रही हैं। कई परिवारों ने बेटियों को अकेले बाहर जाने से रोक दिया है। पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है, लेकिन आरोपी के न पकड़े जाने से दहशत कम नहीं हो पा रही।

आरोपित की पहचान के लिए तकनीकी और मानवीय दोनों स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-विवेक सिंह पुलिस उपायुक्त जोन