• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

'अब घर-घर पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ': MP में 3-4 अक्टूबर को आपके गांव और शहर में लगेंगे 'सेवा संकल्प' कैंप

इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ और आलीराजपुर में मानव रंगोली बनाई जाएगी। आंगन मिलन सेवा की गतिविधियों में अब तक 24 लाख 28 हजार 116 महिलाएं और बच...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 30 Sep 2026 06:48:38 PM (IST)Updated Date: Wed, 30 Sep 2026 06:48:38 PM (IST)
'अब घर-घर पहुंचेगा सरकारी योजनाओं का लाभ': MP में 3-4 अक्टूबर को आपके गांव और शहर में लगेंगे 'सेवा संकल्प' कैंप
प्रतीकात्मक फोटो, एआई की मदद से तैयार की गई है।

HighLights

  1. सेवा संकल्प अभियान के तहत गांवों और शहरों में विशेष शिविर
  2. 3 और 4 अक्टूबर को लगेंगे कैंप, 24 लाख से ज्यादा की भागीदारी
  3. 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा में PM नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल संबोधन

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से प्रारंभ सेवा संकल्प अभियान के तहत तीन और चार अक्टूबर को गांवों और शहरों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय में अभियान की गतिविधियों की जानकारी ली और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में बताया गया कि 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन होगा। विकसित भारत और सेवा के संकल्प से जुड़े आयोजन भी होंगे।

6 जिलों में विशेष कार्यक्रम

प्रदेश के छह जिलों इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, झाबुआ और आलीराजपुर में मानव रंगोली की परिकल्पना की गई है। सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज के अंतर्गत विद्यार्थी, उद्यमी, शिक्षक और अधिकारी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।

प्रदेश में आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत 26 सितंबर से गतिविधियां प्रारंभ हुईं, जो पांच अक्टूबर तक चलेंगी। इसमें 24 लाख 28 हजार 116 महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया है।

2 से 10 अक्टूबर तक आयोजन

सेवा मेरा योगदान और विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत 10 गतिविधियों का संचालन 2 से 10 अक्टूबर तक किया जाएगा, जिसमें स्वच्छता, स्वास्थ्य शिविर और दिव्यांगजन कल्याण की गतिविधियां शामिल हैं।

दिव्यांगजन कल्याण और विद्यार्थी कल्याण की गतिविधियां भी राज्य नोडल मंत्री राकेश सिंह और राज्य प्रभारी अधिकारी श्रीमन शुक्ल के पर्यवेक्षण में होंगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत अन्य राज्यों के प्रतिनिधि और इनफ्लूएंसर्स प्रदेश भ्रमण पर आ रहे हैं।