भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि ) डेफ केन फाउंडेशन ने अपने स्थापना के 10 साल पूरे होने पर तीन से पांच जून तक राजधानी में विभिन्न कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रदेशों के लगभग 300 मूक-बधिरों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सोमवार को इस आयोजन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही मिस्टर एंड मिस इंडिया प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया था, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास के साथ रैंप वाक कर अपनी प्रतिभा दिखाई। यहां उपस्थित दर्शकों ने खड़े होकर तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी मूक-बधिर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। फैशन शो व विभिन्न राउंड द्वारा 10 निर्णायकों ने मिस्टर एंड मिस इंडिया के नाम की घोषणा की। प्रतियोगिता में मिस्टर इंडिया मो. शादाब (उत्तर प्रदेश) और मिस इंडिया सुनैना माथुर ( जयपुर ) को चुना गया। इसके साथ ही मिस्टर इंडिया रनर अप पिंटू पालीवाल ( जोधपुर ) एवं मिस इंडिया रनर अप सायली कोली (जलगांव) रहीं। इस अवसर पर मूक - बधिर बच्चों के लिए भी फैशन शो आयोजित किया गया था। दो दिन तक चले इस आयोजन में डांस शो, ड्रामा शो के साथ प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। मौके पर मूक-बधिरों के लिए काम करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन में डेफ केन फाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ संस्था की सचिव प्रीति सोनी ने प्रारंभ से अंत तक प्रोग्राम की रूपरेखा से विभिन्न व्यवस्थाओं में विगत तीन माह से कड़ी मेहनत की। उन्होंने बताया कि यह यह आयोजन हमारे लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन सब ने मिलजुल कर सफल आयोजन में बदल दिया।
मिस्टर इंडिया, मिस इंडिया और बच्चों के फैशन शो में पांच-पांच प्रतियोगियों को चुना गया।
मिस्टर इंडिया
1. मोहम्मद शादाब
2. पिंटू पालीवाल
3. अरविंद
4. उम्मैद सिंह राठौर
5. अरुण लोधी
मिस इंडिया
1. श्रीमती सुनैना माथुर
2. मिस सायली कोली
3. मिस वर्षा गोले
4. पल्लवी मिश्रा
5. माधवी मिश्रा
बच्चों का फैशन शो
1. मिस आरवी दुबे
2. मिस आशी सोनी
3. मिस जान्हवी रघुवंशी
4. मिस प्राहन्वी मिश्रा
5. मिस कनक अग्रवाल