• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shivraj Cabinet Meeting: श‍िवराज कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी के बाद पांढुर्णा और मैहर काे जिला बनाने के आदेश जारी

MP Cabinet Meeting: विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अंतिम कैबिनेट बैठक कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब तक की सबसे ज्यादा प्रस्...और पढ़ें

By Neeraj PandeyEdited By: Neeraj Pandey
Publish Date: Wed, 04 Oct 2023 10:58:11 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Oct 2023 02:08:32 PM (IST)
Shivraj Cabinet Meeting: श‍िवराज कैबिनेट की बैठक में हरी झंडी के बाद पांढुर्णा और मैहर काे जिला बनाने के आदेश जारी
अब तक की सबसे ज्यादा प्रस्ताव वाली कैबिनेट बैठक, पांढुर्णा और मैहर बनेंगे जिले

HighLights

  1. प्रतियोगी परीक्षा देने वाले युवाओं को अब केवल एक बार ही देना होगा शुल्क
  2. भोपाल के कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक बनेगा आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर
  3. मेडिकल कालेज के शैक्षणिक संवर्ग को 2016 से दिया जाएगा सातवां वेतनमान

Shivraj Cabinet Meeting: भोपाल। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता दो-तीन दिन में लागू होने की संभावना को देखते हुए बुधवार देर रात मुख्यमंत्री आवास स्थित समत्व भवन में कैबिनेट की बैठक की गई। इसमें छिंदवाड़ा के पांढुर्णा और सतना के मैहर को जिला गठित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, युवाओं को बड़ी राहत देते हुए तय किया गया कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा देने वाले युवाओं को अब केवल बार ही परीक्षा शुल्क देना होगा। मेडिकल कालेज के शैक्षणिक संवर्ग को 2016 से सातवां वेतनमान दिया जाएगा। भोपाल के कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।छिंदवाड़ा के पांढुर्णा और सतना के मैहर को जिला गठित करने के बारे में गुरुवार को आदेश भी जारी कर दिए गए।

naidunia_image

कैबिनेट बैठक में 118 प्रस्तावों पर स्वीकृति

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रात दस बजे से प्रारंभ हुई कैबिनेट बैठक में 118 प्रस्तावों पर विचार कर स्वीकृति दी गई। दरअसल, विधानसभा चुनाव की आचार संहिता कभी भी लागू हो सकती है। इसे देखते हुए छिंदवाड़ा के पांढुर्णा और सतना के मैहर को जिले बनाने का निर्णय लिया गया। इनकी दोनों जिलों की प्रारंभिक अधिसूचना जारी कर दावे-आपत्ति लिए गए थे।


naidunia_image

आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि भोपाल में हाइब्रिड एन्यूटी माडल के अतंर्गत कमला पार्क से संत हिरदाराम नगर तक आठ लेन एलिवेटेड कारिडोर बनाया जाएगा। इस 6.71 किलोमीटर लंबे मार्ग की निर्माण लागत तीन हजार 155 करोड़ रुपये होगी। ग्वालियर, जबलपुर, सागर और रीवा में भोपाल की तरह ग्लोबल स्किल पार्क की स्थापना की जाएगी। आहार अनुदान योजना की हितग्राहियों (बैगा सहारिया भारिया) की बहनों को प्रतिमाह 1,250 रुपये के स्थान पर 1,500 रुपये दिए जाएंगे।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दे रहे हैं https://t.co/C1wijlFs6Z

— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 4, 2023

बैठक में सभी जिला मुख्यालय पर विवेकानंद युवा संसाधन केंद्र की स्थापना करने की स्वीकृति गई। जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत 10 नए सीएम राइज विद्यालयों, प्रदेश के बलिदानी वनकर्मियों के आश्रित परिवारों को विशेष अनुग्रह अनुदान 10 लाख से बढ़कर 25 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया। इसी तरह वन विभाग के कार्यपालिक कर्मचारियों को पुलिस के समान प्रारंभिक अनुदान एवं नवीनीकरण अनुदान और वर्दी भत्ता में वृद्धि की स्वीकृति भी दी गई।

जनजाति एवं लोक कलाकारों को प्रदर्शन के लिए दैनिक मानदेय एवं भत्ते की दरों में संशोधन कर 800 रुपये प्रति दिवस से बढ़ाकर एक हजार 500 प्रति दिवस करने के साथ दैनिक भत्ता 250 रुपये प्रति दिवस से बढ़कर 500 रुपये करने का निर्णय लिया गया। रायसेन जिले में उत्कृष्ट खेल प्रशिक्षण संस्थान और नवीन मेडिकल कालेज खोलने की स्वीकृति भी दी गई। बैठक में सिंचाई परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।

मंत्रि-परिषद की बैठक में आज 18 बड़ी एवं मध्यम सिंचाई परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई।

इन सिंचाई परियोजनाओं से लगभग 2 लाख हेक्टेयर में सिंचाई की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी: जल संसाधन मंत्री श्री @tulsi_silawat #JansamparkMP pic.twitter.com/xSx4bBQPgn

— Jansampark MP (@JansamparkMP) October 4, 2023

कोटवारों को सेवानिवृत्त होने पर मिलेंगे एक लाख रुपये

बैठक में कोटवारों को सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपये एकमुश्त देने का निर्णय लिया गया। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने की थी। इसके अलावा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को तीन लाख रुपये वार्षिक प्रबंधकीय अनुदान देने का निर्णय लिया गया। उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता को पारिश्रमिक मानदेय के अतिरिक्त तीन हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। निश्शुल्क ई स्कूटी देने की प्रक्रिया को सरल बनाते हुए निर्णय लिया गया कि विद्यार्थी की मर्जी से इसे लिया जा सकेगा।

शासकीय और संविदाकर्मियों को आयुष्मान योजना का लाभ

सरकार ने कर्मचारी हित में एक और बड़ा निर्णय लेते हुए तय किया है कि प्रदेश के शासकीय कर्मचारी, संविदा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा एवं उषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार भी इसमें शामिल किए जाएंगे।

नौ कल्याण बोर्ड के गठन की स्वीकृति

बैठक में विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड, रजक कल्याण बोर्ड, स्वर्णकला कल्याण बोर्ड, तेलघानी बोर्ड, कुश कल्याण बोर्ड, वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड, महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड, जय मीनेश कल्याण बोर्ड और मां पूरी बाई कीर कल्याण बोर्ड के गठन को स्वीकृति दी गई।

इन तहसीलों का होगा गठन

उज्जैन में उन्हेल, बालाघाट में लामटा, रायसेन में बम्होरी और सुल्तानगंज और मंदसौर जिले में कायामपुर तहसील का गठन होगा।

आठ नगर परिषद बनेंगी

बैठक में नाहरगढ़, सेमरिया, अवंतीपुर बड़ौदिया, बोलिया, गांधी सागर, सिंहपुर, गुलाना और रहटगांव को नगर परिषद बनाने की स्वीकृति दी गई। वहीं, नगर परिषद ब्यौहारी को नगर पालिका बनाया जाएगा।