Shivraj Singh Chauhan Son Wedding: हिंदू व जैन रीति-रिवाज से हो रहीं शिवराज के बेटे कुणाल के विवाह की रस्में
शिवराज के बड़े बेटे कार्तिकेय का विवाह छह मार्च को जोधपुर में होगा। 18 मार्च को दिल्ली में दोनों के विवाह का रिसेप्शन रखा गया है। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, विपक्ष के नेता और भाजपा के पदाधिकारी सम्मिलित होंगे।
Publish Date: Thu, 13 Feb 2025 09:09:37 PM (IST)
Updated Date: Fri, 14 Feb 2025 07:14:49 AM (IST)
शिवराज सिंह चौहान के बेटे कुणाल के विवाह की तैयारियां चल रही हैं।HighLights
- भोपाल में आज विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे उप राष्ट्रपति धनखड़।
- सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ, गडकरी समेत कई दिग्गज नेता आएंगे।
- कुणाल और रिद्धि शुक्रवार 14 फरवरी को भोपाल में विवाह बंधन में बंधेंगे।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल के विवाह की रस्में सादगीपूर्ण तरीके से हिंदू व जैन, दोनों ही रीति-रिवाज से हो रही हैं। जैन परिवार की बेटी रिद्धि उनकी बहू बन रही हैं। कुणाल और रिद्धि शुक्रवार 14 फरवरी को भोपाल में विवाह बंधन में बंधेंगे। विवाह समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, वीरेन्द्र खटीक और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जैसे दिग्गज नेता भी सम्मिलित होंगे।
![naidunia_image]()
पूजा-पाठ के साथ नाच-गाना करते दिख रहे शिवराज व साधना
- राजधानी भोपाल में लिंक रोड नंबर एक स्थित शिवराज सिंह चौहान के सरकारी आवास में छह दिन से लगातार विवाह की रस्में चल रही हैं।
- शिवराज सभी रस्म के फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं। पत्नी साधना सिंह के अलावा बेटों और रिश्तेदारों के साथ उनके नाचते-गाते फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
- विवाह के पहले उन्होंने अपने गांव जैत में भी एक कार्यक्रम रखा, जिसमें उनके लोकसभा क्षेत्र विदिशा के बड़ी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।
- भोपाल के महावीर दिगंबर जैन मंदिर में वर-वधु पक्ष के लोगों ने श्रद्धा-भक्ति से पंच परमेष्ठी विधान संपन्न किया।
![naidunia_image]()